{"_id":"120b547d4955669d9d60fc39bb6f81b9","slug":"thief-stolen-car-and-get-caught","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर की से खोला लॉक और कार लेकर भागा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मास्टर की से खोला लॉक और कार लेकर भागा
अमर उजाला, कोटद्वार
Updated Thu, 30 Jan 2014 06:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के कोटद्वार में बलभद्रपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक फैक्ट्री में खड़ी कार को एक चोर लेकर फरार हो गया। भनक लगते ही वाहन स्वामी ने दूसरे वाहन से उसका पीछा किया और सिम्मलचौड़ के पास दबोच लिया। चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
मास्टर की से खोला लॉक
कार मालिक नागेश्वर राणा निवासी पदमपुर बलभद्रपुर में एक फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। कार फैक्ट्री परिसर में खड़ी थी। कार की चाबी उनके जेब में थी। चोर ने मास्टर की से कार का लॉक खोला और भाग निकला।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें गाड़ी की चोरी की भनक लगी तुरन्त ही उन्होंने अपने साथियों की कार से उसका पीछा किया। कई लोगों से कार के कलर आदि के आधार पर तलाश करते हुए सिम्मलचौड़ के पास उसे दबोच लिया गया।
विज्ञापन
किया पुलिस के बवाले
पकड़ने के बाद कार चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। वाहन चोर की पहचान बबलू पुत्र साधू सिंह निवासी ग्राम डिपिया थाना मदनापुर जिला सहारनपुर के रुप में की गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ आईपीसी की धारा 379/511 में रिपोर्ट दर्जकर आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।