फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   thief entered the lawyer house

चोरों ने ली वकील के घर की 'तलाशी'

Mon, 11 Nov 2013 10:08 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 11 Nov 2013 10:08 PM IST
विज्ञापन
thief entered the lawyer house

चोरों ने वकील के घर में लाखों के गहने और नगदी चोरी कर ली। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अधिवक्ता श्याम बौंठियाल पुत्र केडी बौंठियाल परिवार समेत टीएचडीसी बंजारावाला में रहते हैं।

विज्ञापन


घर से बाहर जाने पर परिवार के सदस्य ताला लगाकर चाबी खिड़की में रख देते हैं। जब भी परिवार का कोई सदस्य आता है तो खिड़की से चाबी निकालकर ताला खोलता है।

रुपए, कैमरा किया पार
शनिवार को अधिवक्ता के परिवार वाले घर से बाहर गए थे। लौटकर आए तो ताला खुला था। चोरों ने घर में रखे छह हजार रुपए, कैमरा और करीब एक लाख रुपए की कीमत के गहने चोरी कर लिए। परिवार वालों ने आसपास के लोगों से भी पता किया। वहां हाल ही में आए मजदूरों से भी पूछताछ की। परिवार को अंदेशा है कि किसी ने उन्हें चाबी खिड़की में रखते हुए देख लिया हो।
विज्ञापन


चोरी का मुकदमा दर्ज
सोमवार को अधिवक्ता बौंठियाल की शिकायत पर पटेलनगर पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने तीन-चार दिन पहले एक ठेकेदार के साथ काम करने बिहार से आए दो मजदूरों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उनसे भी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया। एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले की जल्द खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed