{"_id":"57129edd4f1c1b5e704a6c47","slug":"thief-broke-shop-at-cantt-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम के घर के बगल शटर उखाड़ गए चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सीएम के घर के बगल शटर उखाड़ गए चोर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 17 Apr 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट रोड पर चोरों ने पूर्व मुख्यमंत्री भगतसिंह कोश्यारी के घर के पड़ोस में स्थित दो दुकानों के शटर उखाड़ लिए लेकिन चोर सामान ले जाने में कामयाब नहीं हो सके। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक चोर की तस्वीर कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर चोर की तलाश में जुटी है। इधर एसएसपी ने पुलिस को सक्रियता बढ़ाने के साथ घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
चोरों ने पहले डालनवाला कोतवाली क्षेत्र के सालावाला में पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के पड़ोस में सुधीर पुंडीर की किराना की दुकान पर धावा मारा। यहां से सामान ले जाने में कामयाब नहीं होने पर चोरों ने कैंट रोड पर स्वयं प्रकाश गुप्ता की चाय की दुकान का शटर तोड़ा पर यहां से भी चोर कुछ नहीं ले जा सके।
विज्ञापन
पुलिस को झेलना पड़ा विरोध
शनिवार सुबह शटर टूटने की सूचना पर पहुंची पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना था कि पुलिस की निष्क्रियता के चलते चोरों के हौसले बुलंद है।
विज्ञापन
स्थिति यह है कि पुलिस वीआईपी रोड की सुरक्षा के प्रति भी गंभीर नहीं है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के वीडियो फुटेज खंगाल लिए हैं। पुलिस का कहना है कि फुटेज में एक चोर नजर आ रहा है। बता दे कि शहर क्षेत्र में एक पखवाड़े से शटर उखाड़ने वाला गैंग सक्रिय है। शहर कोतवाली और पटेलनगर में इस तरह की घटनाएं हो चुकी है।
4 दिन में 12 घटनाएं
चार दिन में चोरी और प्रयास की 12 घटनाएं हो चुकी हैं। नेहरू कालोनी के अपर नत्थनपुर में चोरों ने एक रात में तीन घरों को निशाना बनाया था। डोईवाला के मियांवाला में छह दुकानों में चोरी की वारदात ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठे थे। क्लेमेंटाउन में भी बंद मकान में चोर सामान लेकर चंपत हो गए थे। शुक्रवार रात शहर में दो दुकानों में चोरी के प्रयास की घटना के बाद एसएसपी के आदेश पर शनिवार को सक्रियता बढ़ा दी गई है।