{"_id":"2c3371917b0fd4352f1b598d8927ae04","slug":"thief-arrested-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी के कमांडो का बैग उड़ाया, पुलिस ने धरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रियंका गांधी के कमांडो का बैग उड़ाया, पुलिस ने धरा
अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sat, 16 Nov 2013 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपीजी कमांडो का बैग चोरी करने के आरोपी को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों के अनुसार उक्त कमांडो प्रियंका गांधी की सुरक्षा में तैनात है। कमांडो ने बैग चोरी का मुकदमा दिल्ली में दर्ज कराया था। आरोपी के कब्जे से देहरादून निवासी एक व्यक्ति का पासपोर्ट और अन्य सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
देहरादून से दिल्ली लौट रहा था कमांडो
घटना 12 नवंबर की है। एसपीजी कमांडो ट्रेन से देहरादून से दिल्ली लौट रहा था। रुड़की के आसपास चलती ट्रेन से एक उचक्के ने कमंाडो का बैग चोरी कर लिया था, जिसमें वायरलेस सेट और अन्य सामान था। देहरादून निवासी सुधांशु पालीवाल का बैग भी ट्रेन से चोरी हो गया था, जिसमें पासपोर्ट और अन्य सामान था। जीआरपी चौकी इंचार्ज भगवान मेहर ने बताया कि रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात एक व्यक्ति की संदेह के आधार पर तलाशी ली गई।
विज्ञापन
पासपोर्ट भी बरामद
इस दौरान उसकी जेब से सुधांशु पालीवाल का पासपोर्ट बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम इनाम निवासी तेलीवाला, कोतवाली, गंगनहर बताया। पासपोर्ट के बारे में सटीक जवाब नहीं देने पर उसके पास मौजूद दो बैगों की भी तलाशी ली गई। बैग के अंदर वायरलेस सेट, फाइल और कुछ कागजात बरामद हुए। पुलिस ने पालीवाल को जीआरपी चौकी बुलाकर सामान की शिनाख्त कराई। क मांडो के बैग में रखा सामान भी उसके कब्जे से बरामद हुआ है।
विज्ञापन