फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   theif tageted a closed house

शादी में गई थी महिला, लौटी तो दरवाजा खोलते ही खिसकी पांव के नीचे से जमीन

Wed, 14 Mar 2018 06:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 14 Mar 2018 06:56 PM IST
विज्ञापन
theif tageted a closed house
चोरी
शादी में गई एक महिला जब लौटी तो घर का दरवाजा खोलते ही उसकी आंखें खुली रह गई। चोरों ने बंद पकड़े मकान को निशाना बनाते हुए नकदी और जेवरात समेत अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया था।
विज्ञापन


चोरी की वारदात के समय विधवा महिला अपने सास-ससुर के यहां अपने ससुराल शाहपुर तालेड़ी देवबंद जिला सहारनपुर में गई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बाबत जानकारी ली है।
विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कृष्ण नगर के गली की नंबर 12 में मानसी त्यागी के बंद पड़े घर का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी और जेवर पर हाथ साफ कर लिया। चोर मुख्य द्वार पर लगे ताले को तोड़कर घर के अंदर घुसे और इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपए के जेवरात व नगदी उड़ा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी बुधवार को पड़ोस में रहने वाले विपिन कुमार ने महिला के भाई नीरज त्यागी को दी। उन्होंने देखा कि घर और अलमारी का ताला टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा है। नीरज त्यागी ने रुड़की गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी।

सूचना पर गंगनहर कोतवाली के एसआई रविंद्र कुमार डोभाल एवं बीट चेतक पुलिस कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का मौका मुआयना किया। साथ ही पीड़ित परिवार के लोगों से व आसपास के लोगों से पूछताछ की। नीरज त्यागी ने बताया कि घर में रखे सोने व चांदी के जेवरात एवं नगदी चुरा ली गई है।


इसके अलावा घर के रसोई में रखे एक सिलेंडर को भी चोरों ने चुरा लिया है। नीरज त्यागी ने पुलिस को बताया कि घटना के दौरान उसकी बहन शाहपुर तारखेड़ी देवबंद जिला सहारनपुर में अपने सास-ससुर के यहां पर गई थी। गंगनहर कोतवाली प्रभारी कमल कुमार लुंठी ने बताया कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed