{"_id":"9f052c3ef07827c18bbc18b74ab021f2","slug":"theft-woman-captured-in-cctv-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंगूठी चुराते कैमरे में कैद हुई महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंगूठी चुराते कैमरे में कैद हुई महिला
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 25 Feb 2016 12:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून के गढ़ी कैंट क्षेत्र में सर्राफ के यहां जेवर खरीदने आई महिला सोने की अंगूठी लेकर फुर्र हो गई। हालांकि महिला की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके आधार पर पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
गढ़ी कैंट में पिशोरी ज्वैलर्स की शॉप पर बुधवार को एक महिला जेवर की खरीदारी करने के लिए आई। सोने की रिंग देखते हुए महिला ने बड़ी सफाई से जेंट्स रिंग छुपा ली। बाद में जेवरात पसंद न आने की बात कहकर महिला जल्दबाजी में वहां से निकल गई।
विज्ञापन
महिला के हाव-भाव पर शक हुआ तो सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया। इसके बाद महिला को ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सर्राफ का दावा है कि फुटेज में महिला सोने की अंगूठी छिपाते हुए दिख रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्राफ से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन
पुलिस महिला के फुटेज को पुलिस व्हाट्स एप पर डाल दिया है, ताकि उसकी पहचान में मदद मिल सके। सर्राफा एसोसिएशन ने महिला से सतर्क रहने के लिए अलर्ट जारी किया है।