फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   theft through olx.

OMG: OLX पर अपनी 'दुकान' चलाता है ये शातिर चोर

Thu, 21 May 2015 04:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 May 2015 04:31 PM IST
विज्ञापन
theft through olx.

ओएलएक्स पर खरीदारी करने वाले सावधान हो जाएं। ऐसा न हो कि वो ओएलएक्स से समान की जगह मुसीबत खरीद लाएं।

विज्ञापन


देहरादून पुलिस ने ऐसे चोर को दबोचा है, जो विज्ञापन साइट ओएलएक्स पर कार बेचने के बाद उसे वापस चुरा लेता था। आरोपी ने ढाई लाख रुपए में इंडिका कार प्रेमनगर के एक युवक को बेची। कुछ दिनों बाद उसे उड़ा दिया। पुलिस ने आरोपी को चोरी की गई इंडिका के साथ दिल्ली बॉर्डर से गिरफ्तार किया है।

प्रेमनगर निवासी अक्षय शर्मा ने करीब एक माह पहले ओएलएक्स के जरिए कोटद्वार के करन शिवपुरी से ढाई लाख रुपये में इंडिका खरीदी थी। शर्मा ने गाड़ी नाम कराकर बुकिंग पर चला दिया। मगर 17 मई की रात घर के सामने से कार चोरी हो गई।
विज्ञापन


प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज करते हुए अक्षय ने बताया था कि कोटद्वार निवासी करन शिवपुरी ने कार की एक चाबी और रिमोट दिया था, जबकि दूसरी चाबी, रिमोट अगली बार देने को कहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के लाजवंती गार्डन का रहने वाला है आरोपी

theft through olx.

शक पर पुलिस ने करन की पड़ताल कराई तो पता चला कि वह शातिर अपराधी है। करन के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाने के बाद दून पुलिस ने गाजियाबाद से करन को पकड़कर चुराई गई इंडिका कार बरामद कर ली।

एसओ प्रेमनगर रवि सैनी ने बताया कि कार बेचने के बाद करन झाझरा में 15 दिन तक किराए पर रहा। प्रेमनगर आकर कार की रेकी की और एक दिन रात में मौका मिलते कार चुराकर पहले कोटद्वार फिर दिल्ली निकल गया। सत्यापन न कराने पर झाझरा के मकान मालिक पर भी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि करन शिवपुरी दिल्ली के लाजवंती गार्डन का है। वह ओएलएक्स के जरिए कार और दूसरे वाहनों को बेचकर उन्हें चुरा लेता था। उसके खिलाफ दिल्ली के जनकपुरी, मायापुरी, हरिनगर, कनॉट प्लेस और द्वारिका थाने में लूट, चोरी, छीना झपटी के 17 मामले दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed