{"_id":"aca3c31c4d0f19846be38fc006b87793","slug":"theft-in-marriage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में चोरों ने खूब उड़ाई ‘दावत’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी में चोरों ने खूब उड़ाई ‘दावत’
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 16 Feb 2015 12:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घरों के ताले, दुकानों के शटर तोड़ने के बाद चोरों ने शादियों में ‘दावत’ उड़ानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
देहरादून में रविवार को दो चोरों ने दो शादियों में घुसकर मेहमानों के मोबाइल, सामान और ज्वेलरी समेत लाखों का माल साफ कर दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने उन्हें देखा तो वे तंग गलियों से भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया, लेकिन चोरों का सुराग नहीं लगा।
दुल्हन के लिए बनाई नथ और हार गायब
रविवार दोपहर सहस्त्रधारा रोड स्थित नालापानी चौक के पास स्थित दो वेडिंग प्वाइंटों में विवाह समारोह चल रहे थे। एक वेडिंग प्वाइंट में दुल्हन का मामा बारात के स्वागत में लगा था। दुल्हन के लिए बनाई नथ और हार उसकी जेब में थे। बारात स्वागत के बाद जब उसने जेब में हाथा डाला तो होश उड़ गए।
विज्ञापन
नथ और हार गायब थे। शोर हुआ तो कई और बाराती-घराती भी आए और बताया कि किसी ने उनके मोबाइल उड़ा लिए हैं। कुछ के पर्स, किसी की अंगूठी तो किसी महिला का हार गायब थे। इसके पास ही दूसरे वेडिंग प्वाइंट में एक युवक एक महिला से छेड़खानी करने लगा।
विज्ञापन
गुस्साई महिला ने उसे झापड़ रसीद किया तो वह भाग निकला। कुछ देर बाद महिला ने जैकेट की जेब टटोली तो मोबाइल गायब मिला। महिला ने शोर मचाया तो यहां भी कई लोगों ने मोबाइल, ज्वेलरी, पर्स चोरी होने की बात कही। इससे शादी में अफरातफरी मच गई।
इस बीच महिला की नजर मोबाइल चुराने वाले युवक पर पड़ी तो उसने लोगों को बताया। कुछ युवक उसके पीछे दौड़े, लेकिन वह और उसका साथी भाग निकले।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों वेडिंग प्वाइंट में जाकर जानकारी ली, लेकिन लोग बदमाशों का हुलिया नहीं बता सके। वेडिंग प्वाइंट से कुछ दूर पुलिस को एक खाली महिला पर्स बरामद हुआ।
नाबालिग चोर धरे
मेहता वाच शोरूम में चोरी का प्रयास करने वाले तीन किशोर धरे गए। धारा पुलिस चौकी शनिवार देर रात होटल हेरिटेज के पास गश्त पर थी। इस दौरान तीन किशोर संदिग्ध हालात में घूमते मिले।
पुलिस ने उन्हें रोककर पूछताछ की तो उन्होंने बुधवार रात घंटाघर के पास स्थित शोरूम में चोरी के प्रयास की बात कबूली। उनका कहना था कि शौक पूरे करने के लिए उन्होंने यह किया। पुलिस ने तीनों को बाल सुधार गृह भेज दिया।