{"_id":"574f61404f1c1b436610936e","slug":"theft-in-ias-academy-security-officer-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएएस एकेडमी के सुरक्षा अधिकारी के घर लाखों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आईएएस एकेडमी के सुरक्षा अधिकारी के घर लाखों की चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 02 Jun 2016 03:57 AM IST
विज्ञापन
चोरी के बाद घर में अस्त व्यस्त पड़ा सामान
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालबहादुर शास्त्री अकादमी (एलबीएस) के सुरक्षा अधिकारी के आवास का ताला तोड़कर चोरों ने 17 हजार रुपये की नकदी समेत करीब पांच लाख की संपत्ति चुरा ली। दिन में मकान कुछ घंटे के लिए बंद होने के दौरान चोरों ने माल पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस का दावा है कि चोरी में कुछ सुराग मिले हैं और जल्द घटना का अनावरण हो जाएगा।
विज्ञापन
पटेलनगर के दून एंकलेव निवासी सत्यवीर सिंह मसूरी स्थित एलबीएस अकादमी में सुरक्षा अधिकारी हैं। 31 मई को वह रोजमर्रा की तरह ड्यूटी पर थे, जबकि उनका बेटा भी मकान में ताला लगाकर किसी काम से बाहर चला गया।
विज्ञापन
पुलिस ने लिए फिंगरप्रिंट
रात में वापस आए तो मकान के ताले टूटे देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। अलमारियों के ताले तोड़ने के साथ ही पूरे खर को खंगाला गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट लिया है।
विज्ञापन
सत्यवीर सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि चोर घर से करीब 17 हजार रुपये की नकदी के अलावा, हीरे और सोने के जेवरात ले गए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरों के बारे में कुछ सुराग मिले हैं, जिस पर आईएसबीटी चौकी पुलिस काम कर रही है। जल्द ही चोरों को पकड़कर माल बरामद कर लिया जाएगा।