फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ten year jail in rape and kidnap case.

किडनैप कर छात्रा को बनाया हवस का शिकार, दस साल की जेल

Mon, 06 Feb 2017 09:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी Updated Mon, 06 Feb 2017 09:43 PM IST
विज्ञापन
ten year jail in rape and kidnap case.
Jail

जिला एवं सत्र न्यायाधीश नई टिहरी मीना तिवारी की अदालत ने अपहरण और दुराचार के दोषी को 10 साल के सश्रम कारावास और 19 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। साथ ही पीड़िता को प्रतिकर भुगतान करने के भी आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


मुनिकीरेती थाना की पुलिस चौकी कैलाश गेट में 15 अगस्त 2005 को पीड़िता के पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी पुत्री 10 अगस्त 2005 को शाम को ट्यूशन पढ़ने रेलवे रोड गई थी, तभी खालिद नामक युवक उसे बहला-फुसला कर भगाकर ले गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपहरण, दुराचार समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी और पीड़िता को देहरादून के आईएसबीटी से गिरफ्तार किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी खालिद के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी बीरेंद्र सिंह रावत ने न्यायालय में आरोपी के विरुद्ध साक्ष्य प्रस्तुत किए गए। जिला एवं सत्र न्यायाधीश मीना तिवारी ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सोमवार को आरोपी को अपहरण और बलात्कार का दोषी मानते हुए दस साल का सश्रम कारावास एवं 19 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाते हुए पीड़िता को प्रतिकर का भुगतान भी करने के आदेश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed