फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher molested to woman, she gave birth to child.

शादी का झांसा देकर अस्मत लूटता रहा शिक्षक, मां बनी तो खुला राज

Mon, 16 Nov 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 16 Nov 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
teacher molested to woman, she gave birth to child.

अल्मोड़ा जिले के भनोली इलाके में तैनात एक शादीशुदा शिक्षक ने पास के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बना लिए। कुछ दिन पहले इस युवती ने एक शिशु को जन्म दिया है।

विज्ञापन


शिक्षक के पहले से ही शादीशुदा होने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित युवती ने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया है। राजस्व पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भनोली के निकट स्कूल में कार्यरत एक शिक्षक ने क्षेत्र के गांव की 24 वर्षीय युवती को शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बना लिए। राजस्व पुलिस के मुताबिक आरोपी शिक्षक ने खुद के शादीशुदा होने की बात भी युवती से छिपाई रखी और कई साल तक शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिशु के जन्म के बाद शिक्षक की असलियत आई सामने

teacher molested to woman, she gave birth to child.

इस बीच, युवती गर्भवती हो गई और 15 दिन पहले उसने अपने घर पर ही एक शिशु को जन्म दिया। इस पर भी जब शिक्षक शादी से मुकरने लगा और उसके शादीशुदा होने की असलियत का पता लगा। शिक्षक की असलियत सामने आने के बाद युवती ने उसके खिलाफ राजस्व पुलिस में मामला दर्ज करा दिया।

राजस्व पुलिस के मुताबिक आरोपी शिक्षक प्रकाश चंद्र जोशी के खिलाफ धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। युवती की मेडिकल जांच के बाद मजिस्ट्रेट के सम्मुख 164 के तहत बयान भी दर्ज करा दिए गए हैं। राजस्व पुलिस आरोपी शिक्षक की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed