फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher grab the sub inspector collar.

गुरूजी पर चढ़ा ऐसा नशा, दारोगा का पकड़ लिया गिरेबां

Mon, 09 Nov 2015 04:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 09 Nov 2015 04:26 AM IST
विज्ञापन
teacher grab the sub inspector collar.

टिहरी (गढ़वाल) में गांव पोखाल के जवाहर नवोदय विद्यालय के पीटीआई शिक्षक ने शराब के नशे में धुत होकर चंडी चौक पर दारोगा का गिरेबां पकड़ लिया।

विज्ञापन


आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी आरोपी ने हाथापाई कर अभद्रता की। साथ ही गाली गलौज कर वर्दी उतरवाने की भी धमकी दी। रातभर हवालात में रहे शिक्षक के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


घटना शनिवार शाम चंडी चौक की है। रोजमर्रा की चेकिंग में जुटे यातायात पुलिसकर्मियों ने एक ऑटो रिक्शा को रोका तो उसमें सवार तीन युवक उलझने लग गए। हो-हल्ला होने पर अन्य पुलिसकर्मी एकत्र हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों को दी वर्दी उतरवा देने की धमकी

teacher grab the sub inspector collar.

पुलिस को एकत्र होता देख दो युवक खिसक गए जबकि शराब के नशे में धुत एक युवक ने रोड़ीबेलवाला चौकी पर तैनात दारोगा देवेंद्र असवाल का गिरेबां पकड़ लिया। पुलिसकर्मियों को वर्दी उतरवाने की धमकी दी।

सूचना पर सीओ यातायात गजेंद्र सिंह रौतेला, नगर कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी मौके पर पहुंचे तो युवक पर काबू पाया गया। कोतवाली प्रभारी के अनुसार दारोगा की ओर से आरोपी विनीत त्रिपाठी पुत्र वीके त्रिपाठी निवासी गांव हावट, जिला रीवा मध्यप्रदेश हाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। बताया कि आरोपी जवाहर नवोदय विद्यालय में पीटीआई शिक्षक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed