फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   teacher committed suicide in pauri.

पत्नी से किया झगड़ा, लिखकर मांगी मांफी और दे दी जान

Fri, 18 Sep 2015 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार (पौड़ी)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार (पौड़ी) Updated Fri, 18 Sep 2015 11:06 PM IST
विज्ञापन
teacher committed suicide in pauri.

कोटद्वार के भाबर क्षेत्र के घर में कलह के बाद शिक्षक ने कीटनाशक का सेवन कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन


कलालघाटी पुलिस ने बताया कि अमरदेव उनियाल (52) पुत्र कालिकानंद द्वारीखाल ब्लाक के जूनियर हाईस्कूल जल्ली गांव में शिक्षक था। बृहस्पतिवार को अवकाश के चलते वह हल्दूखाता मल्ला स्थित अपने घर पर था।
विज्ञापन


रात को उसने शराब पी। इसी दौरान पत्नी से विवाद होने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर बच्चों को भी नहीं बख्शा गया। इसी बीच पड़ोसियों ने ग्राम प्रधान को मामले की सूचना दे दी। करीब साढ़े दस बजे ग्राम प्रधान और पड़ोसियों की मौजूदगी में अमरदेव ने पत्नी से लिखित मांफी मांगी और दोबारा ऐसा न करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात 12 बजे शिक्षक ने अपने घर पर फिर से हंगामा काटना शुरू कर दिया। वह छत से कपड़े सुखाने की रस्सी काटकर लाया और कमरा भीतर से बंद करने की कोशिश करने लगा।

जहर का असर होने पर चिल्लाते हुए घर से भागा बाहर

teacher committed suicide in pauri.

ऐसा करते देख पत्नी और बच्चों ने रस्सी छीन ली। साथ ही उन्होंने प्रधान की मदद से पुलिस को फोन करके मौके पर बुला लिया। पुलिस ने उसे ऐसा न करने की चेतावनी दी और लौट गई।

पुलिस के जाने के बाद अमरदेव अपने कमरे में गया और फिर से कमरा अंदर से बंद कर लिया। कुछ देर बात उसने जहर पी लिया।

करीब तीन बजे जब जहर का असर हुआ तो वह चिल्लाता हुआ मेन गेट को खोलकर बाहर भागा और खेत में जा गिरा। उसके मुंह से झाग निकल रहा था।

एंबुलेंस पहुंचने से पहले हो गई मौत
शोर सुनकर परिजन और पड़ोसी भी मौके पर पहुंचे और 108 आपातकालीन एंबूलेंस सेवा को फोन करके बुलाया। जब तक एंबुलेंस पहुंची तब तक उसकी मौत हो गई थी। कलालघाटी पुलिस चौकी प्रभारी मनोज सिरोला ने बताया कि मामला आत्महत्या का लग रहा है, शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed