फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   swindle with Air Force retired officer of 1 crore 42 lakh rupees

दिल्ली के रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर से एक करोड़ 42 लाख रुपए की ठगी

Fri, 19 May 2017 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला,देहरादून Updated Fri, 19 May 2017 08:49 AM IST
विज्ञापन
swindle with Air Force retired officer of 1 crore 42 lakh rupees
Demo pic

जमीन दिलाने के नाम पर एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी और उसके पार्टनर से करीब एक करोड़ 42 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। 

विज्ञापन


2015 में नई दिल्ली के पालम अपार्टमेंट निवासी और एयरफोर्स से रिटायर्ड अधिकारी कुलदीप सिंह ने अपने पार्टनर के साथ प्रापर्टी डीलर दुर्गा रानी अरोड़ा से देहरादून के गुजराड़ा में 1698 गज जमीन का सौदा किया था। दुर्गा अरोड़ा का कहना था कि यह जमीन सनसाइन ट्रस्ट की है, जिससे उसका अनुबंध हो गया है।
विज्ञापन


बाकायदा उसकी बात की पुष्टि ट्रस्ट के प्रबंधक सीताराम धवन और बिचौलिए प्रमोद पुरी ने भी की। करीब तीन करोड़ रुपये में सौदा हुआ। पेशगी के रूप में किश्तों में चेक के माध्यम से एक करोड़ 42 लाख रुपये का भुगतान किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी की जांच के बाद खुला राज

swindle with Air Force retired officer of 1 crore 42 lakh rupees
FRAUD

2016 में जमीन का बैनामा कराने की बात तय हुई थी, लेकिन वे लोग कुलदीप सिंह और उनके पार्टनर को गुमराह करते रहे। ठगी का खुलासा होने पर सिंह ने डीआईजी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। एसआईटी (भूमि) की जांच में आरोप की पुष्टि हुई।

इसके बाद एसआईटी की रिपोर्ट के आधार पर राजपुर पुलिस ने दुर्गा रानी उसके दो पुत्रों पंकज अरोड़ा, विकास अरोड़ा, इंद्रजीत सिंह, प्रमोद पुरी और ट्रस्ट के प्रबंधक सीताराम धवन के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है।

डरकर प्रोपर्टी डीलर ने किया समझौता

swindle with Air Force retired officer of 1 crore 42 lakh rupees
Demo Pic

पुलिस की कार्रवाई से डरकर एक प्रॉपर्टी डीलर ने जमीन की रजिस्ट्री करा दी। विकासनगर के बरोटीवाला निवासी सोनी ने एसआईटी में शिकायत की थी कि विजय सिंह ने उन्हें जमीन दिलाने का झांसा देकर तीन लाख 50 हजार रुपये लिए थे।

आरोपी अब जमीन की रजिस्ट्री कराने के बजाय आनाकानी कर रहा है। एसआईटी की जांच शुरू हुई कि विजय सिंह ने समझौता कर लिया। सोनी ने बृहस्पतिवार को डीआईजी पुष्पक ज्योति से मिलकर बताया कि एसआईटी के दबाव में आरोपी पक्ष ने 17 मई को जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम करा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed