फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   swindle of rupees 98 lakh after friendship on facebook

फेसबुक पर दोस्ती के जाल में ऐसा फंसा व्यापारी कि 'लुटा' दिए 98 लाख रुपए, और फिर...

Wed, 22 Nov 2017 09:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 22 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
 swindle of rupees 98 lakh after friendship on facebook

एक व्यापारी फेसबुक पर दोस्ती के जाल में ऐसा फंसा कि 98 लाख रुपए लुटा दिए। इसके बाद जो हुआ आगे पढ़िए...

विज्ञापन


फेसबुक की दोस्ती पर विश्वास कर दून के कारोबारी ने 98 लाख रुपये गंवा दिए। आयुर्वेद दवा बनाने में प्रयोग आने वाले तुलसिस कैशपीलिया (बीज) को भारत से लेकर विदेशों तक में बेचने का झांसा देकर यह रकम वसूली गई। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस ठगी में नाइजीरियन गैंग के शामिल होने की आशंका है।

साइबर ठगी का बुधवार को नया तरीका सामने आया। देहरादून निवासी कारोबारी संजय द्वारा साइबर थाने में 98 लाख की ठगी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। स्पेशल टास्क फोर्स की एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि साइबर ठग ने पहले पीड़ित कारोबारी से फेसबुक के जरिये दोस्ती की।

विज्ञापन

मोटे मुनाफे के चक्कर में गवाएं पैसे

 swindle of rupees 98 lakh after friendship on facebook

विश्वास जमाकर ठग ने आयुर्वेद दवा बनाने में प्रयोग आने वाले तुलसिस कैशपीलिया (बीज) के बिजनेस कर मोटा मुनाफा कमाने के सब्जबाग दिखाए। कहा कि भारत से सीधे यह बीज खरीदकर विदेशों में इसकी आपूर्ति दी जाएगी, इससे बड़ा फायदा होगा। कारोबारी भी उसके झांसे में आता चला गया।

साइबर क्रिमिनल ने पीड़ित को दो माह में बीज खरीदने वाली विदेश की एक कंपनी के प्रतिनिधि से मिलाया। ठग के साथी ने अतिउन्नत किस्म का बीज बताकर मोटी बचत का लालच दिया। यहीं नहीं विदेशी नंबरों से फोन और ईमेल के माध्यम से बातचीत भी कराई गई।

जाल में फंसा कारोबारी साइबर क्रिमिनल के इशारे पर रकम फंसाता चला गया। कई किस्तों में 98 लाख रुपये देने के बाद कारोबारी को ठगी का अहसास हुआ। एसएसपी ने बताया कि इस ठगी में नाइजीरियन गैंग के शामिल होने की आशंका है। इसी आधार पर विवेचना को आगे बढ़ाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed