फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suspected youth with ISIS connection got online training for blast.

रिमोट बम से थी हरिद्वार को दहलाने की तैयारी, मिली थी खास ट्रेनिंग

Thu, 21 Jan 2016 08:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 21 Jan 2016 08:35 AM IST
विज्ञापन
suspected youth with ISIS connection got online training for blast.

रुड़की के लंढौरा और मंगलौर कस्बे से आतंकी साजिश के आरोप में पकड़े गए चारों युवक सोशल साइट्स से आईएसआईएस के संपर्क में आए थे। इन नौजवानों को आतंकी कार्रवाई के लिए इराक और छत्तीसगढ़ में ट्रेनिंग देने का ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने उसे नकार दिया था। इसके बाद उन्हें रिमोट से विस्फोट करने की खास जानकारी उपलब्ध कराई गई थी। इसके लिए बाकायदा फर्जी आईडी पर सिम भी खरीद लिया था।

विज्ञापन


छात्र अखलाकुर्रहमान सोशल साइट से सबसे पहले आईएसआईएस नेटवर्क के संपर्क में आया था। जेहादी तौर पर ब्रेन वॉश करने के बाद अखलाकुरहमान ने तीन साथियों को तैयार किया। इसके बाद टेलीफोनिक बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ।
विज्ञापन


आतंकी गतिविधियों के ट्रेनिंग के लिए पहले उन्हें इराक आकर ट्रेनिंग लेने का ऑफर दिया गया, लेकिन उन्होंने जाने से मना कर दिया था। उन्हें छत्तीसगढ़ जाने के लिए भी कहा गया, लेकिन तैयार नहीं हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुटा लिया था विस्फोटक का कुछ सामान

suspected youth with ISIS connection got online training for blast.

अर्द्धकुंभ विस्फोट को रिमोट से अंजाम देने की साजिश थी। उन्होंने फर्जी आईडी पर एक सिम के साथ विस्फोटक का कुछ सामान जुटा भी लिया था।

छह दिसंबर के विस्फोट से जोड़ रही तार
रुड़की में छह दिसंबर को हिंदू संगठनों के विजय दिवस समारोह के बाहर विस्फोट की घटना को आईएसआईएस के स्लीपर सेल से जोड़कर देखा जा रहा है। इस विस्फोट में एक बच्चे की जान चली गई थी। एक साल पूरा होने के बाद विस्फोट की गुत्थी सुलझ नहीं सकी है। रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में चार संदिग्ध के पकड़े जाने के बाद रिमोट बम की कहानी सामने आई तो खुफिया और पुलिस तंत्र चौकन्ना हो गया। आशंका है कि उस विस्फोट में भी तो ऐसे ही किसी स्लीपर सेल का हाथ तो नहीं रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed