फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   suspect morph salman khan photo for entering IMA

सलमान खान की तस्वीर पर चेहरा लगाकर सैन्य अकादमी में घुसा संदिग्ध

Tue, 07 Jun 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 07 Jun 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
suspect morph salman khan photo for entering IMA
सलमान खान की तस्वीर पर चेहरा लगाकर सैन्य अकादमी में घुसा संदिग्‍ध

देहरादून स्थित आईएमए परिसर में संदिग्ध अवस्था में पकड़े गए मोबिन के लिए कई तरह की जालसाजी गले की फांस बन गई है।

विज्ञापन


पुलिस वर्दी में सलमान की तस्वीर में फोटो मॉर्फिंग के जरिए अपना चेहरा और दूसरे के गेट कार्ड पर फोटो लगाने के मामले में उस पर शक गहरा गया है।

पुलिस टीम ने मंगलवार को हरिद्वार और लखीमपुर खीरी से संदिग्ध के बारे में जानकारी जुटाई है। इसी बीच सीओ सिटी को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है।

आईएमए में शनिवार को होने वाली पासिंग आउट परेड को लेकर पुलिस और खुफिया तंत्र अतिरिक्त सतर्कता बरत रहा है। सोमवार रात को खुफिया तंत्र ने मोबिन निवासी लखीमपुर खीरी (यूपी) को संदिग्ध मानकर पकड़ा था।

विज्ञापन

पुलिस और खुफिया तंत्र के हाथ कुछ नहीं लग पाया

suspect morph salman khan photo for entering IMA

मजदूरी करने वाले मोबिन के पर्स से पुलिस वर्दी में एक फोटो मिला था, जिसमें सलमान खान की तस्वीर में फोट मॉर्फिंग कर अपना चेहरा लगा रखा है। दूसरा उसके पास से संदीप नाम के शख्स का गेट पास मिला था, जो हरिद्वार की एक कंपनी का है।

मोबिन ने उस पर भी अपना फोटो लगा रखा था। खाते के अलावा 10 हजार रुपये की चंदा रसीद भी मिली है। हालांकि दिन भर की पूछताछ के बाद भी पुलिस और खुफिया तंत्र के हाथ कुछ नहीं लग पाया है।

इसी बीच पुलिस अधीक्षक देहात टीडी बेला ने सीओ सिटी मनोज कत्याल को पांच बिंदुओं पर जांच कर रिपोर्ट देने के लिए कहा है।

एसपी ने बताया कि अभी कुछ भी कहना मुमकिन नहीं है, लेकिन पुलिस पूरी तरह अपनी तसल्ली कर लेना चाहती है। बता दे कि 2008 में मुंबई की एटीएस ने पासिंग परेड से पहले ही एक संदिग्ध को प्रेमनगर क्षेत्र से उठाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed