{"_id":"06ac5b083f1e67a7f4bc28d26df70395","slug":"suicide-in-mussoorie","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेस्टोरेंट संचालक ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेस्टोरेंट संचालक ने फंदे से लटककर दी जान
अमर उजाला, मसूरी
Updated Wed, 09 Jul 2014 06:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी के मालरोड कुलड़ी बाजार स्थित मिर्ची रेस्तरां के संचालक ने फंदे से लटककर जान दे दी। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
कयास लगाया जा रहा है कि भारी उधारी और कर्जा भी आत्महत्या का कारण हो सकता है। वहीं इस बार सीजन काफी अच्छा चलने पर आर्थिक तंगी भी लोगों के गले नहीं उतर रही है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से पूछताछ कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
रेस्टोंरेंट के भीतर ही लगाया फंदा
सोमवार रात मसूरी के कुलड़ी स्थित चिक चॉकलेट के पास मिर्ची रेस्तरां के संचालक सोहन रावत पुत्र केएस रावत निवासी कासमंडा इस्टेट लाइब्रेरी ने रेस्तरां में रस्सी से फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
रात में सोहन के घर नहीं आने पर भाई अजय मंगलवार तड़के रेस्तरां पहुंचा तो शटर बंद था। शटर उठाते ही सोहन को फंदे पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। अजय की रोने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
नहीं मिला सुसाइड नोट
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को मृतक के पास सुसाइड नोट नहीं मिला।
बताया जाता है कि सोहन ने मिर्ची रेस्तरां को कमीशन पर ले रखा था। सोहन काफी मिलनसार, खुशमिजाज था। खुदकुशी की घटना लोगों के गले नही उतर रही है। सोहन के जान देने से परिजन सदमे में हैं।
कर्मचारियों को भेज दिया था घर
रेस्तरां में काम करने वाले कर्मचारियों ने पुलिस को बताया कि सोमवार रात सोहन ने रेस्तरां के सभी को घर भेज दिया था। वह रेस्तरां में अकेला था। पुलिस ने रेस्तरां कर्मचारियों के अलावा सोहन के जानने वालों से भी पूछताछ की है।