फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   suicide_child_home_police

घर वाले शादी में, छत पर लटका मिला बच्चा

Mon, 09 Dec 2013 06:49 PM IST
अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)
अमर उजाला, घनसाली (टिहरी) Updated Mon, 09 Dec 2013 06:49 PM IST
विज्ञापन
suicide_child_home_police

भिलंगना प्रखंड के गोनगढ़ पट्टी के कोट गांव में एक 14 वर्षीय बालक का शव घर की छत पर संदिग्ध अवस्था में लटका हुआ मिला। परिजन हत्या की आंशका व्यक्त कर रहे है। लेकिन परिजनों की ओर से अभी तक मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। राजस्व पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया है।

विज्ञापन


घटना रविवार की
परिवार का कोई भी सदस्य घर पर नहीं था। रविवार अपराह्न 3 बजे कोट गांव निवासी शिव सिंह रावत के 14 वर्षीय पुत्र हुकम सिंह का शव छत की रेलिंग पर लोहे की चेन पर लटका हुआ मिला। मृतक के पिता और बड़ा भाई दूसरे गांव में शादी में गए हुए थे। उसकी मां बकरियों को चराने जंगल गई थी। लड़का घर पर अकेला ही था।
विज्ञापन


मां हुई बेहोश
जब मां घर आई तो लड़के की लाश छत पर लटकी हुई देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर मृतक के पिता व भाई घर पहुंचे। सोमवार को राजस्व पुलिस मौके पर पहुंची पंचनामा भरकर शव पीएम के लिए नई टिहरी भेजा। मृतक के पिता शिवसिंह रावत ने बेटे की हत्या की आशंक जताई है। उनका कहना है कि कुछ लोग उन से रंजिश रखते है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रंजिश रखने का आरोप
बीते 27 नवंबर को उनके घर पर आकर कुछ लोगों ने उनके परिवार के साथ मारपीट की थी, जिससे उनका बड़ा बेटा बुरी तरह घायल हो गया था।  रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन राजस्व पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। जिस कारण अपराधियों के हौंसले बुलंद हो गए और यह घटना घटित हुई है।


इनका क्या है कहना
मृतक के गले पर ही निशान पडे़ हुए है। शरीर या सिर पर कोई निशान नहीं है। लड़के की हत्या हुई या फिर गिर कर मौत हुई पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंच जा सकता है। परिजनों की ओर से अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। -जगदीश लाल एडीएम घनसाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed