फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sugar society worker murder in roorkee

रुड़की: गन्ना सोसायटी के क्लर्क की बदमाशों ने की गोली मारकर हत्या, बैग और मोबाइल लूटकर फरार

Tue, 11 Dec 2018 10:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 11 Dec 2018 10:41 AM IST
विज्ञापन
sugar society worker murder in roorkee
पुलिस - फोटो : अमर उजाला

झबरेड़ा क्षेत्र स्थित खाद गोदाम से ड्यूटी कर बाइक से लौट रहे गन्ना सोसायटी के क्लर्क की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद बैग और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। तत्काल भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया। घटना की सूचना परिजनों को देेने के साथ ही पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित तेलीवाला निवासी प्रिंस (27) पुत्र पितांबर पनियाला स्थित गन्ना सोसायटी में क्लर्क थे। उनकी ड्यूटी झबरेड़ा के लाठरदेवा स्थित खाद गोदाम पर थी। सोमवार शाम पांच बजे ड्यूटी खत्म कर वह बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह लाठरदेवा के समीप निर्माणाधीन बाईपास पर पहुंचे तो अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। राहगीरों ने घटना की जानकारी गंगनहर कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही सीओ चंदन सिंह बिष्ट और एसएसआई रणजीत तोमर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल पर मौका मुआयना कर तलाशी ली तो मृतक के शरीर पर गोली के निशान और शव खून से लथपथ मिला। कुछ देर बार पुलिस की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


पुलिस को परिजनों ने बताया कि उनके पास एक बैग और मोबाइल था। पुलिस ने छानबीन की तो बैग और मोबाइल दोनों ही गायब थे। एसपी देहात मणिकांत मिश्र ने बताया कि परिजनों से जानकारी ली जा रही है कि क्लर्क की किसी से रंजिश तो नहीं थी। परिजन फिलहाल कुछ बताने की स्थिति में नहीं हैं। घटनाक्रम की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि लूटपाट के दौरान गोली मारी गई है या फिर घटना के पीछे कोई और कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed