{"_id":"5a24dae44f1c1bc8678bf870","slug":"students-death-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस ने कुचला स्कूटी सवार छात्रों को, सिर पर पहिया चढ़ने से हेलमेट चकनाचूर, दर्दनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस ने कुचला स्कूटी सवार छात्रों को, सिर पर पहिया चढ़ने से हेलमेट चकनाचूर, दर्दनाक मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 04 Dec 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
student
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार बाईपास पर रविवार शाम बारात की एक बस ने स्कूटी सवार छात्र और छात्रा को कुचल दिया। अरुणाचल प्रदेश के रहने वाले दोनों मृतक देहरादून में एग्रीकल्चर से बीएससी कर रहे थे।
पुलिस ने बारातियों को उतारकर चालक और बस को कब्जे में ले लिया है। हादसे के कारण कुछ देर बाईपास पर जाम की स्थिति बनी रही।
हादसा शाम सवा छह बजे के करीब नेहरू कालोनी की पुरानी बाईपास पुलिस चौकी के पास हुआ।
बताया गया है कि सहारनपुर से बारात लेकर देहरादून आई एक प्राइवेट बस ने स्कूटी पर जा रहे युवक-युवती को टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। बस का पहिया उन्हें कुचलते हुए आगे निकल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों घायलों को दून अस्पताल ले गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
शवों की तलाशी में मिले आईडी कार्ड से उनकी पहचान चिनार बसर और ग्याति सुंपी निवासी ईटानगर अरुणाचल प्रदेश के रूप में हुई। दोनों सहारनपुर रोड स्थित उत्तरांचल कॉलेज ऑफ बायोमेडिकल साइंसेज एंड हॉस्पिटल (यूसीबीएमएसएच) से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहे थे। उधर पुलिस ने बस चालक टेकचंद निवासी बनेल टिहरी को पकड़ लिया है। चालक सहस्त्रधारा रोड से बारात लेकर सहारनपुर जा रहा था।
विज्ञापन
हेलमेट भी चकनाचूर
हादसे में हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। नेहरू कालोनी इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि चालक चिनार बसर हेलमेट पहने हुए था। बस का पहिया सिर के ऊपर चढ़ जाने के कारण हेलमेट भी चकनाचूर हो गया है।