फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Student head crushed in road accident

हादसाः डिक्की में था हेलमेट, सड़क पर 'बॉडी'

Tue, 01 Oct 2013 12:34 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Oct 2013 12:34 AM IST
विज्ञापन
Student head crushed in road accident

श्री गुरु रामराय पीजी कालेज में बीएससी के एक छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। घटना के वक्त छात्र ने हेलमेट नहीं पहना था, बाद में हेलमेट उसकी स्कूटी की डिक्की से बरामद किया गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


अपर राजीवनगर निवासी धर्मवीर चौहान (21) पुत्र कबीर सिंह एसजीआरआर कालेज में बीएससी द्वितीय वर्ष का छात्र था। सोमवार सुबह सात बजे धर्मवीर फिजिक्स का बैक पेपर देने घर से कालेज के लिए अपनी स्कूटी पर निकला।
विज्ञापन


वाहन ने स्कूटी को टक्कर मारी
रास्ते में हरिद्वार बाईपास पर पुरानी पुलिस चौकी के पास किसी वाहन ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। धर्मवीर एक्टिवा समेत सड़क पर गिर गया।

वाहन की टक्कर से उसका सिर कुचल गया। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया
नेहरू कालोनी पुलिस मौके पर पहुंची और धर्मवीर को दून अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उधर, एसजीआरआर कॉलेज के प्राचार्य प्रो. वीए बौड़ाई ने बताया कि कालेज में परीक्षा से पहले दो मिनट का मौन रखकर छात्र को श्रद्धांजलि दी गई। पुलिस का कहना था कि अगर धर्मवीर ने हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed