फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   student beaten his lady teacher in classroom

क्लासरूम में छात्र को सीटी बजाने पर टोका, तो शिक्षिका के साथ कर डाली शर्मनाक हरकत

Thu, 02 Nov 2017 09:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बुग्गावाला Updated Thu, 02 Nov 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
student beaten his lady teacher in classroom

क्लासरूम में छात्र सीटी बजा रहा था। इतने में जैसे ही शिक्षिका को छात्र ने टोका तो उसने शिक्षिका के साथ ऐसी शर्मनाक हरकत कर डाली कि बाकी छात्र वहां से भाग निकले।

विज्ञापन


स्कूल में सीटी बजाने से मना करने पर एक छात्र ने शिक्षिका के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद आरोपी छात्र स्कूल से फरार हो गया। शिक्षिका ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


बुधवार को मजाहिदपुर सतीवाला गांव स्थित एक निजी स्कूल में परीक्षा चल रही थी। गांव का ही एक छात्र भी परीक्षा दे रहा था। आरोप है कि परीक्षा के दौरान छात्र ने सीटी बजा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

student beaten his lady teacher in classroom
Girl Beaten

शिक्षिका ने जब सीटी बजाने से मना किया तो छात्र ने मारपीट शुरू कर दी। इससे परीक्षा दे रहे बच्चों में भगदड़ मच गई। घटना की जानकारी स्कूल स्टाफ को भी मिल गई लेकिन, जब तक स्टाफ मौके पर पहुंचा तब तक छात्र मौके से फरार हो गया।

महिला टीचर ने बुग्गवाला पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बुग्गावाला थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed