नाबालिग बेटी से दो महीने तक रेप कर रहा था बाप, ऐसे खुला राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलयुगी बाप ने रिश्तों को तार-तार करते हुए नाबालिग बेटी से बलात्कार किया। वह दो महीने से दुराचार कर रहा था। जब यह करतूत पत्नी को पता लगी तो वह भी रो पड़ी।
देहरादून जनपद के डालनवाला पुलिस के मुताबिक झाडू़ पोंछा कर परिवार का भरण पोषण करने वाली एक महिला का चार साल पूर्व अपने पति से तलाक हो गया। महिला ने एक ड्राइवर से दूसरी शादी कर ली।
पुलिस के मुताबिक महिला के पहले पति से चार बच्चे हैं। बड़ी बेटी 16 साल की है। महिला का आरोप है कि दूसरे पति की उसकी बेटी पर नीयत खराब थी। वह बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था।
एक दिन मौका पाकर उसने पास बुलाकर किया दुराचार
महिला का आरोप है कि सौतेला बाप अप्रैल से उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुराचार कर रहा था। शिकायत करने पर बेटी को जान से मारने की धमकी देता था। डर के चलते बेटी खामोश रही।
महिला के मुताबिक विगत दिवस बेटी ने सौतेला बाप के शारीरिक उत्पीड़न की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।