{"_id":"570ee66f4f1c1bdf6d4a6ab8","slug":"ssp-daante-asked-to-sp-city-about-student-funeral","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र का लावारिस अंतिम संस्कार कराने पर एसएसपी टाइट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र का लावारिस अंतिम संस्कार कराने पर एसएसपी टाइट
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 14 Apr 2016 06:08 AM IST
विज्ञापन
मौत
- फोटो : file
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. सदानंद दाते ने चकराता के छात्र नितेश जोशी का लावारिस में अंतिम संस्कार करने के मामले में एसपी सिटी अजय सिंह की जांच रिपोर्ट पर शहर कोतवाली, प्रेमनगर और रायपुर एसओ से जवाब-तलब किया है। प्रारंभिक जांच में दोष साबित होने के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर ऐसी घटना दोबारा न हो इसके लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
रायपुर के छात्रावास में रहने वाले चकराता का छात्र नितेश जोशी सात मार्च को रहस्यमय तरीके से गायब हो गया था। आठ मार्च को जोशी प्रेमनगर में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। दून अस्पताल में 11 मार्च को मौत होने के 72 घंटे बाद पुलिस ने लावारिस में उसका अंतिम संस्कार करा दिया था।
विज्ञापन
इधर 12 मार्च को जोशी की रायपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने के बाद पुलिस ने शिनाख्त कराने में गंभीरता नहीं दिखाई। नतीजतन पुलिस उसे जीवित मानकर खोजती रही। दो अप्रैल को इस तथ्य से पर्दा उठा तो पुलिस की सांसे फूल गई।
विज्ञापन
परिजनों ने पुलिस और स्वास्थ्य महक में पर सवाल उठाए थे। एसएसपी ने पूरे मामले की जांच एसपी सिटी अजय सिंह को सौंपी थी। सिंह ने तीनों थानों की पुलिस की चूक पर कुछ सवाल उठाए थे। एसएसपी ने उसी रिपोर्ट के आधार पर शहर कोतवाली निरीक्षक, प्रेमनगर और रायपुर एसओ से इस मामले में स्पष्टीकरण मांगा है।