{"_id":"7f3c87dfebf8853f00f9165206b2716f","slug":"son-robbed-his-own-father","type":"story","status":"publish","title_hn":"घोर कलयुगः बेटे ने अपने ही पिता को लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घोर कलयुगः बेटे ने अपने ही पिता को लूटा
अमर उजाला, लक्सर
Updated Wed, 06 Nov 2013 01:01 PM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड के लक्सर में अजीब मामला सामने आया। यहां एक युवक पत्नी के साथ अपने ही घर से चोरी कर फरार हो गया।
विज्ञापन
दो लाख के गहने लेकर फरार
पूरणपुर गांव निवासी यह युवक घर से दो लाख से अधिक के जेवर लेकर फरार है। पूरणपुर गांव निवासी धर्मसिंह ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र और पुत्रवधु साथ में रहते थे। सोमवार को गोवर्धन पूजा के बाद धर्मसिंह अपनी पत्नी के साथ कमरे में सो गया।
पढ़ें, जूनियर मास्टर शेफ जीतने के बाद सार्थक बने 'हीरो'
विज्ञापन
बेटा और बहू दूसरे कमरे में थे। रात में किसी समय उनके पुत्र ने अलमारी में रखे जेवरात समेट लिए। करीब दो लाख रुपए से अधिक के जेवरात लेकर वह पत्नी के साथ चंपत हो गया।
विज्ञापन
कोई सुराग नहीं लगा हाथ
मंगलवार सुबह जेवरात गायब होने पर उसने पुत्र और पुत्रवधु को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग पाया। काफी खोजबीन कराने के बाद पता चला कि उसका पुत्र अपनी पत्नी के साथ बिजनौर क्षेत्र में अपनी ससुराल चला गया है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...