बेटा बना हैवान, सिर पर हॉकी मारकर किया मां का खून
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के किच्छा में एक दर्दनाक घटना सामने आई। गुस्साए बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया।
घास काटकर लाने के लिए कहने से गुस्साए बेटे ने मां के सिर पर हॉकी मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद से बेटा फरार है। पिता की तहरीर पर पुलभट्टा पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पुत्र की तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम अजीतपुर निवासी जमुना प्रसाद का इकलौता बेटा पिंटू (22) उर्फ अमन है। जबकि दो बेटियां हैं, इनमें से एक का विवाह हो चुका है। ग्रामीणों के मुताबिक पिंटू बेहद बिगड़ैल है। वह बीए पास है। पिंटू गांव में कच्ची शराब बेचता था। जिसका मां बाप विरोध करते थे।
परिजनों के अनुसार बुधवार शाम को लगभग तीन बजे पिंटू को उसकी मां अनीता ने गाय के लिए घास काटकर लाने को कहा तो उसने मना कर दिया। इसके बाद दोनों में विवाद हुआ तो पिंटू ने घर पर रखी हॉकी से अपनी मां के सिर पर कई वार कर दिए। बाद में पिंटू वहां से गायब हो गया।
पिंटू को कोस रहा पूरा गांव
घायल अनीता को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें हल्द्वानी रेफर कर दिया। हल्द्वानी के एक प्राइवेट अस्पताल में अनीता की मौत हो गई।
परिजन शव लेकर गुरुवार सुबह घर पहुंचे तो सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला के पति जमुना प्रसाद की तहरीर पर उसके पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
ग्राम अजीतपुर निवासी जमुना प्रसाद के इकलौते पुत्र पिंटू की हरकत से पूरा गांव सकते में हैं। हर ग्रामीण उसे कोस रहा है। लोगों के मुताबिक अनीता बेहद मिलनसार थी। पुत्र की हरकतों से पिता अक्सर परेशान रहते थे।
ग्रामीणों के अनुसार जमुना प्रसाद का विवाह आज से लगभग 26 साल पहले कलकत्ता निवासी अनीता के साथ हुआ था। ग्रामीणों के अनुसार लगभग ढाई साल पहले पिंटू ने बहेड़ी के मकसूदनपुर निवासी एक युवती से प्रेम विवाह रचाया था।
अमन का एक छह माह का पुत्र भी है। वह अपने मां बाप के साथ ही रहता था। ग्रामीणों ने बताया कि बीए पास पिंटू गांव में कच्ची शराब बेचता था। मां बाप इसका विरोध करते थे।