फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   son brutally killed his mother.

दरांती से गला काटकर बूढ़ी मां को उतारा मौत के घाट

Mon, 13 Apr 2015 08:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी)
ब्यूरो/अमर उजाला, बड़कोट (उत्तरकाशी) Updated Mon, 13 Apr 2015 08:46 PM IST
विज्ञापन
son brutally killed his mother.

उत्तरकाशी के धरासू-बड़कोट यमुनोत्री मार्ग से लगे जिन्याटगांव में सोमवार को एक कलियुगी बेटे ने दरांती से गर्दन पर वार कर अपनी वृद्ध मां का कत्ल कर डाला। इस नृशंस हत्याकांड से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वृद्धा के शव को कब्जे में ले लिया है। आरोपी अभी हत्थे नहीं चढ़ा है।

विज्ञापन


पोलगांव ग्राम पंचायत के जिन्याटगांव में स्व. बैसाखूराम जगूड़ी की पत्नी सावित्री देवी (70) अपने इकलौते बेटे गणेश जगूड़ी (24) के साथ रहती थी। गणेश के नशेड़ी और हिंसक प्रवृत्ति के होने से वह अक्सर अपनी बेटी के पास या फिर पोल गांव में अपने रिश्तेदारों के साथ ही रहती थीं।
विज्ञापन


सोमवार को वह अपने घर पर थीं, तब दोपहर करीब तीन बजे बेटे गणेश ने उनके साथ झगड़ा किया और दरांती से गर्दन पर वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

खून से सनी दरांती हाथ में लेकर निकला

son brutally killed his mother.

घटना के बाद वह खून से सनी दरांती लहराते हुए वह घर से निकल गया। बाद में पास में रहने वाले लोग उसके घर पहुंचे तो अंदर का देख उनके होश उड़ गए।

शोर मचने पर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई और गणेश मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही बड़कोट थानाध्यक्ष विजय भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेने के बाद पुलिस गणेश की खोजबीन में जुटी है। गणेश की गलत प्रवृत्ति के चलते ही उसकी पत्नी भी अपने दो छोटे बच्चों के साथ चंडीगढ़ में नौकरी करने वाले अपने पिता के साथ वहीं रहती है।

पहले भी आया ऐसा एक मामला
इससे पूर्व जिले में चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के बगोड़ी गांव में भी एक बेटे ने अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया था। आठ मई 2014 को बगोड़ी गांव निवासी शिवदीप ने अपनी मां ऐला देवी की गला दबाकर हत्या की थी। इस मामले में जिला जज ने बीते माह ही उसे आजीवन कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed