बहु-बेटे ने 72 साल की बूढ़ी मां के साथ कर दी शर्मनाक हरकत, थाने पहुंच रो-रोकर सुनाई आपबीती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
72 साल की बूढ़ी मां के साथ वकील बेटे और बहु ने ऐसी शर्मनाक हरकत की कि जिसने भी सुना हैरान रह गया। ज्वालापुर क्षेत्र की एक बुजुर्ग महिला ने अपने अधिवक्ता पुत्र और बहू पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज कराया है।
क्षेत्र की न्यू हरिद्वार कालोनी निवासी 72 वर्षीया बसंती देवी पत्नी शिवशंकर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि शादी के बाद से ही उसका पुत्र सुधाकर सिंह उसके साथ मारपीट करता रहा है।
13 मार्च को उसके कमरे में घुस आए पुत्र व पुत्रवधु शशि ने उसके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि पुत्रवधु ने जान से मारने की नीयत से उसका गला भी दबाया। शोर मचाने पर आस पास के लोगों के एकत्र होने पर वह बच गई।
ऋषिकेश से उसकी बेटी मंजू सिंह यहां पहुंची और बेहोशी की अवस्था में उसे सिटी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 15 मार्च को उसे होश आया। आरोप है कि उसका बेटा कुख्यात भूरा, सुनील राठी और जीवा का अधिवक्ता होने पर धमकी देता है कि यदि कोई मदद के लिए आगे आएगा तो उसकी हत्या करवा देगा।
बुजुर्ग महिला ने अपनी और अपनी बेटियों की जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि अधिवक्ता, उसकी पत्नी के खिलाफ गाली गलौच, मारपीट व हत्या की धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है।