फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shooter's Captured in CCTV camera

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए शूटर, जानिए कैसे दिया घटना को अंजाम

Wed, 08 Mar 2017 08:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 08 Mar 2017 08:48 AM IST
विज्ञापन
shooter's Captured  in CCTV camera
- फोटो : demo pic

कंबल कारोबारी अमित दीक्षित उर्फ गोल्डी हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीन शूटर पास के ही एक विवाह मंडप में  लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। शूटरों ने घटनास्थल से फलांग भर की दूरी पर एक दुकान पर सिगरेट भी पी थी और सिर में गोली मारने के बाद भी जब कारोबारी की मौत नहीं हुई तो अंधाधुंध गोलियां बरसाई थी। ये पूरा सीन कुछ लोगों ने अपने घरों की खिड़की से देखा है पर सभी ने मुंह सिल लिए हैं। 

विज्ञापन


सोमवार की शाम प्रोफेशनल रहे शूटरों ने बेहद ही दुस्साहसिक ढंग से वारदात को अंजाम दिया। दबी जुबां में कुछ प्रत्यशदर्क्षियों ने अपने करीबीयों से पूरे घटनाक्रम को सिलसिलेवार बयां किया। बताया कि, शूटरों ने पहले स्कूटी पर जा रहे गोल्डी को रोका। बाइक पर पीछे बैठे एक युवक ने उसके सिर पर गोली मारी। गोली लगने पर नीचे गिरे गोल्डी ने जब खंभा पकड़कर उठने का प्रयास किया तो फिर दूसरे युवक ने बाइक से उतरकर अंधाधुंध गोलियां बरसाई।
विज्ञापन


तब मुख्य सड़क पर कुछ बच्चे भी खेल रहे थे जो भाग खड़े हुए। पुलिस ने एक विवाह मंडप के मुख्यद्वार पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तब एक बाइक पर सवार होकर भागते हुए शूटर कैद हुए। दो शूटर हेलमेट पहने हुए थे और एक ने नहीं पहना था। वे मेला अस्पताल की तरफ से भागे थे। ये भी पता चला कि, शूटरों ने निर्मला छावनी की ही एक दुकान पर खड़े होकर सिगरेट भी पी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दशक बाद फिर शांत फिजां में तारी हुआ खौफ

shooter's Captured  in CCTV camera
फाय‌र‌िंग

एक दशक बाद फिर हरिद्वार की शांत फिजां में खौफ तैरने लग गया है। हाई प्रोफाइल अमित दीक्षित हत्याकांड ने शहर को हिलाकर रख दिया है। आमजन के चेहरों पर दहशत साफ दिखाई दे रही है।

श्रवणनाथ नगर में ट्रेवल्स व्यवसायी हरवीर सिंह की 13 जुलाई 2007 को घर के बाहर ही गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। 24 अप्रैल 2008 में ट्रेवल्स व्यवसायी कृष्ण मुरारी पर मायादेवी मैदान में ट्रेवल्स के कार्यालय पर ही गोलियां बरसाई गई। उनकी जान बच गई लेकिन अब ट्रेवल्स व्यवसायी अपने पैरों पर खड़े होने से मोहताज है।

इन वारदात का लिंक कुख्यात संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा से जुड़ा था। इन दो वारदातों ने हरिद्वार को झकझोर दिया था। तब से अब तक इस तरह की दुस्साहसिक अंदाज में किसी वारदात को अंजाम नहीं दिया था, लेकिन गोल्डी हत्याकांड ने फिर से याद ताजा कर दी है। नब्बे के दशक में भी होटल मालिक राजन रंधावा, घनश्याम भगत, सनत शर्मा, नानक चंद शर्मा, नरेश ठाकुर उर्फ दारोगा, भारतेंदु हांडा की हत्याएं भी बेहद ही दुस्साहस से की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed