स्वीडन की महिला के साथ दो साल तक यौन शोषण, पीड़िता की आपबीती सुनकर रो पड़ेंगे आप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वीडन की महिला का आरोप है कि बिजली ठीक कराने के बहाने इंजीनियर ने उससे दोस्ती की फिर शादी का झांसा देकर दो साल तक यौन शोषण किया। पीड़िता की आपबीती, उसी की जुबानी...
स्वीडन की महिला का कहना है कि उसकी मां और बहन राजा गार्डन जगजीतपुर कनखल हरिद्वार में रहती है। स्वीडन से वह मां और बहन के पास अक्सर आती रहती है। हरिद्वार स्थित उनके घर के समीप एक विद्युत ट्रांसफार्मर लगा हुआ था।
जिससे शिफ्ट करने को लेकर उसकी मुलाकात 2015 में सिडकुल ऊर्जा निगम कार्यालय में तैनात ईई राकेश कुमार से हुई। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हो गई। ईई ने उसे बताया कि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। शादी करने की बात कहकर उसे घुमाने के लिए नैनीताल और अन्य गेस्ट हाउस में ले जाता रहा। शादी के बाबत ईई कहते रहे कि वह अपने परिवार के सदस्यों से राय ले रहे है। कुछ समय बाद महिला को ऊर्जा निगम कार्यालय से पता चला कि ईई की पत्नी और तीन बच्चे हरिद्वार में ही रहते है।
जून माह में ईई का तबादला हरिद्वार से नई टिहरी हो गया। 8 अगस्त को जब महिला ईई के हरिद्वार ज्वालापुर स्थित घर पहुंची तो ईई की पत्नी ने उसे घर से भगा दिया। उसी दिन शाम को महिला नई टिहरी ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंची। जहां ईई और उनके रिश्तेदारों ने मारपीट की। महिला ने बताया कि वह स्वीडन में नर्स है। उसका अपने पति से तलाक है और उसके दो बच्चे भी है। यह बात उसने ईई को पहले ही बता दी थी।
सोमवार को विदेशी महिला ने एएसएसपी विमला गुंज्याल से मिलकर उन्हें आपबीती सुनाते हुए तहरीर सौंपी। एसएसपी गुंज्याल ने बताया कि सीओ को इस मामले की जांच सौंपी गई है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, ईई राकेश और उनकी पत्नी ने भी एसएसपी से मुलाकात कर अपना पक्ष रखा।
ईई का कहना है कि एक साल पहले यह महिला अपने घर की बिजली की समस्या लेकर उनके कार्यालय में आई थी। बिजली संबंधी समस्या का समाधान कर दिया गया था। तब से महिला मोबाइल पर मैसेज भेजती रहती थी। यौन शोषण करने के आरोप को उन्होंने सिरे से खारिज किया है।