{"_id":"59b6bc1d4f1c1be67f8b5fee","slug":"sexual-harassment-with-lady-employee-by-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएफ मांगने जब युवती पहुंची मैनेजर के पास, करने लगा गंदी हरकत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीएफ मांगने जब युवती पहुंची मैनेजर के पास, करने लगा गंदी हरकत
ब्यूरो/ अमर उजाला, भगवानपुर
Updated Mon, 11 Sep 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र एक नामीगिरामी फैक्ट्री में काम करने वाली युवती ने कंपनी के मैनेजर पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार को एक युवती परिजनों के साथ काली नदी पुलिस चौकी पहुंची। युवती का कहना है कि वह वह रायपुर स्थित एक फैक्ट्री में पिछले एक साल से काम कर रही है। फैक्ट्री में युवतियों को पीएफ का पैसा नहीं दिया जा रहा है। जिसकी वह कई बार अधिकारियों से शिकायत कर चुकी है, लेकिन पैसा नहीं मिला।
विज्ञापन
जिसके बाद वह कंपनी के मैनेजर के पास गई और पीएफ को पैसा दिलाने की मांग की। आरोप है कि इस दौरान मैनेजर ने पैसा दिलाने के नाम पर उसके साथ छेड़छाड़ की। युवती की ओर से कंपनी मैनेजर के खिलाफ तहरीर दे दी गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस आरोपों की छानबीन में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि यह पहली घटना नही है। जब किसी महिला फैक्ट्रीकर्मी ने अपने मैनेजर पर
विज्ञापन
अभद्रता का आरोप लगाया है।