{"_id":"02f7d10edf482b6b59658b0f062858ae","slug":"sex-racket-in-hotel","type":"story","status":"publish","title_hn":"होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार
देहरादून/मनमीत रावत
Updated Sat, 27 Jul 2013 08:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में एक होटल से पुलिस ने छापा मारकर तीन लड़कियां और दो लड़कों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस ने होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की इस महीने की यह तीसरी कार्रवाई है। सीओ सिटी हरीश चंद्र सती ने बताया त्यागी रोड पर स्थित होटल अतिथि में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने छापा मारा और दो कमरों में दो लड़कियां और दो लड़कों को दबोच लिया।
विज्ञापन
लड़कियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि श्रद्घाजंलि उर्फ नवीता व राशिद निवासी गंगोत्री विहार कैनाल उनके रैकेट के सरगना है। राशिद कुछ लड़कियों को लेकर मसूरी गया हुआ है। वहां पर उसे किसी होटल पर लड़की को पहुंचाना है। पुलिस की एक टीम राशिद व लड़कियों को पकड़ने मसूरी रवाना हो गई।
विज्ञापन