फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sex racket exposed in haridwar

धर्मनगरी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में संचालिका

Wed, 11 Jun 2014 06:42 PM IST
अमर उजाला, हरिद्वार
अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 11 Jun 2014 06:42 PM IST
sex racket exposed in haridwar

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने कनखल की राज विहार कालोनी फेज एक के एक घर में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए रैकेट संचालिका और चार ग्राहकों को दबोचा है।



पुलिस टीम ने जिस्मफरोशी के लिए लाई गई नेपाल एवं सहारनपुर की दो युवतियों को भी मुक्त कराया है। घर से शराब की बोतलें एवं यौन शक्तिवर्द्धक दवाइयां भी बरामद हुई हैं। देर रात पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।


मंगलवार शाम सेल के इंस्पेक्टर विजय चंद्र सिंह गुसांई की अगुवाई में पुलिस टीम ने राजविहार कालोनी फेज एक में उर्मिला पत्नी मनोज के घर छापा मारा। घर के अंदर युवक-युवतियों को पुलिस ने आपत्तिजनक अवस्था में पाया।

विज्ञापन

लाखों के मकान में चल रहा था रैकेट

sex racket exposed in haridwar

सेक्स रैकेट की सूचना पर सीओ सिटी चंद्रमोहन सिंह ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। पुलिस गिरफ्त में आए चार ग्राहक, रैकेट संचालिका एवं दोनों युवतियों को कनखल थाने ले आई।

मकान मा‌लकिन है संचालिका
जिस घर से सेक्स रैकेट का संचालन हो रहा है उसकी कीमत लाखों में है। सेक्स रैकेट संचालिका उर्मिला ने पूछताछ में बताया कि उसका पति भठिंडा पंजाब में रहकर कपड़ों की फेरी लगाता है। वह पिछले बीस वर्ष से यहां रह रही है।

इंस्पेक्टर विजय चंद्र सिंह गुसांई के मुताबिक उर्मिला लंबे समय से अपने घर से ही रैकेट चला रही है। मुक्त कराई गई युवतियां काठमांडू नेपाल एवं बेहट अड्डा सदर कोतवाली सहारनपुर की रहने वाली हैं।

दिन भर में आते थे छह से आठ ग्राहक

sex racket exposed in haridwar

जिस्म फरोशी के लिए लाई गई युवतियों ने पुलिस के सामने कबूल ‌क‌िया क‌ि उन्हें हर हफ्ते एक मुश्त रकम दी जाती थी। एक सप्ताह में उन्हें पच्चीस हजार रुपये मिलते थे।

लड़क‌ियों को द‌िन भर में अध‌िक से अध‌िक ग्राहकों को संतुष्ट करना होता था। दिन में रैकेट संचालिका छह से आठ ग्राहक से उनकी मुलाकात कराती थी।

नेपाल की युवती ने बताया कि देहरादून में रह रही उसकी बहन की जान पहचान रैकेट संचालिका से है। बहन ने ही उसे रैकेट संचालिका के घर भेजा था।

पर‌िजनों को सौंपी जाएंगी युव‌त‌ियां

sex racket exposed in haridwar

एंटी ह्यूमन ट्रैकेकिंग सेल के प्रभारी विजय चंद्र सिंह गुसांई के अनुसार मुक्त कराई गई युवतियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट में बयान होने पर युवतियों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जाएगा।

ये हैं पकड़े गए आरोपी
सेल इंचार्ज के अनुसार ग्राहकों के नाम निमेश पुत्र राघेश्याम निवासी गांव मरवाना सैद नगली संभल मुरादाबाद, अफजाल पुत्र फुरकान, मेहरबान पुत्र अकील निवासीगण गांव गाडोवाली पथरी, सचिन पुत्र सोमप्रकाश निवासी गांव पंजनहेड़ी कनखल है।

इंचार्ज के अनुसार दबोचे गए दो ग्राहक सिडकुल की कंपनियों में कार्यरत हैं जबकि दो पीओपी का कार्य करते हैं।

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed