फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sex racket expose six girls and nine men arrested

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 लड़कियों संग 9 लड़के मिले ऐसी हालत में झुक गई पुलिस की नजरें

Thu, 22 Jun 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर
ब्यूरो/अमर उजाला, पिरान कलियर Updated Thu, 22 Jun 2017 09:36 AM IST
विज्ञापन
sex racket expose six girls and nine men arrested
sex racket expose

गेस्ट हाउस में मानव तस्कर विरोधी सेल और थाना पुलिस ने संयुक्त छापा मारकर आपत्तिजनक हालत में छह महिलाओं समेत 9 लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पुलिस ने सभी के खिलाफ देह व्यापार का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मानव तस्कर विरोधी सेल को सूचना मिली कि कलियर थाना क्षेत्र की नई बस्ती अब्दाल साहब बस्ती के गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है।
विज्ञापन


इसी पर सेल की प्रभारी साधना त्यागी और कलियर थाना प्रभारी देवराज शर्मा ने गेस्ट हाउस में छापा मारा।
 

गेस्ट हाउस संचालक रखता है देह व्यापार की धनराशि

sex racket expose six girls and nine men arrested
sex racket expose

इस दौरान अलग-अलग गेस्ट हाउस के कमरों में से 6 महिलाएं, दो युवक, एक पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। जिन्हें हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

इनमें से एक लड़की नाबालिग है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि देह व्यापार करके जो भी धनराशि मिलती है गेस्ट हाउस संचालक उसमें से आधी वही रखता है।

इस संबंध में सीओ एसके सिंह ने बताया कि निसार निवासी कलियर, अंकुर गुप्ता निवासी खुड़बुड़ा देहरादून, यूनुस निवासी रामपुर मनिहारन सहित पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

चाचा के साथ भतीजी मिली गलत हालत में

sex racket expose six girls and nine men arrested
देह व्यापार

किशोरी को उनके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। टीम में मानव तस्कर विरोधी सेल की प्रभारी साधना त्यागी एवं थाना प्रभारी देवराज शर्मा आदि मौजूद रहे।

गेस्ट हाउस में हुई छापामारी में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ उसका चाचा भी कमरे में पकड़ा गया। चाचा और भतीजी के रिश्तों को सबको शर्मसार किया। 15 वर्षीय किशोरी ने बताया कि उसके पिता की मृत्यु हो गई है। किशोरी को उसका चाचा बहला फुसलाकर कलियर घुमाने के बहाने ले आया था।

कलियर लाकर उसे एक गेस्ट हाउस के कमरे में ले गया। यहां कुछ ही देर बाद पुलिस ने छापा मारकर किशोरी और उसके चाचा को गिरफ्तार कर लिया। किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है। सीओ रुड़की एसके सिंह का कहना है कि देह व्यापार संचालित कराने वाले गेस्ट हाउस संचालकों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed