फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sex racket busted run in vishnu garden haridwar

गार्डन में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, ऐसी हालत में मिले जोड़े कि शर्म से पानी हो गई पुलिस

Sun, 27 May 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sun, 27 May 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Sex racket busted run in vishnu garden haridwar
sex racket

देवभूमि के एक गार्डन में पुलिस ने छापा मारा तो जोड़ों की हाालत देखकर पुलिस भी शर्म से पानी हो गई। सीआईयू और कनखल पुलिस ने विष्णु गार्डन में एक घर में चल रहे सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए रैकेट संचालक, उसके भाई, एक सहयोगी और दो कॉल गर्ल को पकड़ लिया।

विज्ञापन


सैक्स रैकेट संचालक और उसका भाई पिछले साल भी पकड़े गए थे। सीआईयू प्रभारी प्रदीप बिष्ट की ओर से आरोपियों के खिलाफ देह व्यापार एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।  पिछले कुछ समय से सीआईयू को कनखल की विष्णु गार्डन कालोनी में सैक्स रैकेट संचालित होने की सूचना मिल रही थी।
विज्ञापन


सीआईयू प्रभारी प्रदीप बिष्ट और एसओ कनखल ओमकांत भूषण की अगुवाई में पुलिस टीम ने विष्णु गार्डन के मल्होत्रा निवास में छापा मारा। पुलिस टीम के हत्थे घर के बाहर ही सैक्स रैकेट संचालक विवेक कुमार शर्मा चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चूड़ा पहने थी कॉलगर्ल

Sex racket busted run in vishnu garden haridwar
demo pic - फोटो : अमर उजाला

उसे लेकर टीम ने घर की ऊपरी मंजिल पर बने दो कमरों में जब छापा मारा तब दो युगल आपत्तिजनक अवस्था में मिले। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई। पुलिस टीम ने रैकेट संचालक के भाई राहुल शर्मा  निवासी विष्णु गार्डन कनखल, सहयोगी जितेंद्र शर्मा उर्फ रिंकू पुत्र रमेश चंद्र निवासी बाबर कालोनी ईदगाह रोड ज्वालापुर और देहरादून की दो कॉल गर्ल को पकड़ लिया।

एसओ कनखल ने बताया कि कॉल गर्ल से सेलरी एवं साप्ताहिक तयशुदा रकम पर जिस्मफरोशी कराई जा रही थी। एसओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।        

जिस मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था वह शिवालिक नगर के रहने वाले किसी नरेंद्र सिंह पाली नाम के व्यक्ति का है। पुलिस ने सत्यापन न कराने के आरोप में दस हजार का चालान पुलिस एक्ट के तहत करने की तैयारी कर ली है। एसओ ने बताया कि मकान मालिक ने मकान आठ हजार रुपये में किराए पर दे रखा था।  

चूड़ा पहने थी कॉलगर्ल
 जिस्मफरोशी के धंधे में सक्रिय कॉल गर्ल ने हाथ में नवविवाहिता की तर्ज पर चूड़े पहने हुए थे। वे खुद को राहुल और रिंकू की पत्नी बता रही थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि हाल ही में कोर्ट और एक मंदिर में शादी की है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed