{"_id":"58198f334f1c1bac31436e21","slug":"security-guard-dead-body-found-behind-in-selaqui","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सेलाकुई: ऑफिस के पीछे जंगल में सुरक्षा कर्मी का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेलाकुई: ऑफिस के पीछे जंगल में सुरक्षा कर्मी का शव मिलने से सनसनी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 02 Nov 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
security guard died
- फोटो : AmarUjala
देहरादून के सेलाकुई क्षेत्र में अनुसंधान क्षेत्र में तैनात एक चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चौकीदार का शव झाझरा रेंज के जंगल में पाया गया।
विज्ञापन
Trending Videos
security guard died
- फोटो : AmarUjala
शव को बाहरी चोटें आई हैं। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए अज्ञात हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
security guard died
- फोटो : AmarUjala
राजारोड सेलाकु निवासी टेक बहादुर (54) पुत्र कुलबहादुर भारतीय मृदा एवं जल संरक्षण संस्थान कार्यालय में बतौर सुरक्षा कर्मी तैनात था। मंगलवार देर शाम घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने पुलिस में टेकबहादुर की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
security guard died
- फोटो : AmarUjala
बुधवार सुबह टेक बहादुर का शव संस्थान कार्यालय के पीछे स्थित जंगल में मिलने से सनसनी फैल गई। शव पर बाहरी चोट के निशान थे।
security guard died
- फोटो : AmarUjala
जिसके चलते परिजनों ने टेक बहादुर की हत्या की आशंका जताते हुए अज्ञात हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुबह साढ़े नौ बजे चकाराता मुख्य राजमार्ग पर जाम लगा दिया।
security guard died
- फोटो : AmarUjala
शव मिलने और जाम की सूचना मिलते ही एसपी देहात श्वेता चौबे और सीओ समेत पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया है।