फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   section in charge arrest in bribery .

घूस लेते धरा गया विदेश व्यापार का सेक्शन इंचार्ज

Sat, 05 Nov 2016 03:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 05 Nov 2016 03:02 AM IST
विज्ञापन
section in charge arrest in bribery .
सीबीअाई

सीबीआई ने शुक्रवार को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उप महानिदेशक (विदेश व्यापार) कार्यालय में छापा मारकर सेक्शन इंचार्ज एसके गुप्ता को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोचा। गुप्ता ने मशरूम कारोबारी से निर्यात का लाइसेंस जारी करने के नाम पर घूस मांगी थी। सीबीआई टीम ने आरोपी अधिकारी के दून और दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की। देर रात तक वहां तलाशी अभियान जारी था।

विज्ञापन


सीबीआई के अपर पुलिस अधीक्षक अखिल कौशिक के मुताबिक रुड़की में केलविन के नाम से फर्म चलाने वाले दिल्ली निवासी मशरूम कारोबारी नवीन पटवाल ने सीबीआई कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई थी कि मशरूम के निर्यात लाइसेंस के लिए पटेलनगर, देहरादून स्थित केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उप महानिदेशक (विदेश व्यापार) कार्यालय में आवेदन किया था।

विज्ञापन

20 हजार की घूस के साथ रंगे हाथ धरा गया

section in charge arrest in bribery .
घूस - फोटो : demo pic

उन्होंने आरोप लगाया कि सेक्शन इंचार्ज एसके गुप्ता लाइसेंस जारी करने के बदले बीस हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डिप्टी एसपी आईएमएस नेगी, अनिल चंदोला, इंस्पेक्टर आरपी शर्मा, सुनीत कुमार लखेड़ा और सुनील कुमार को ट्रेप टीम में शामिल कर कार्रवाई के लिए भेजा गया। 

आरोपी अधिकारी गुप्ता ने कारोबारी पटवाल से शुक्रवार शाम आफिस बंद होने से पहले रकम लेकर आने को कहा। इसी दौरान सीबीआई टीम ने उसे 20 हजार रुपये की घूस लेते गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई के बाद सीबीआई टीम ने आरोपी अधिकारी के देहरादून में देहराखास और दिल्ली के रानीबाग स्थित आवास पर छापेमारी की, जहां देर रात तक तलाशी कार्रवाई चल रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed