फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   School manager pornographic talk with three girls in Dehradun

छात्राएं बोलीं, स्कूल का मैनेजर हमारे साथ गंदी बातें करता है, वो कहता है कि...

Fri, 25 Aug 2017 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 25 Aug 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
School manager pornographic talk with three girls in Dehradun

राजधानी के इंडियन एकेडमी स्कूल की तीन छात्राएं बोलीं क‌ि मैनेजर हमारे साथ गंदी हरकतें करता है। हम बहुत परेशान हो गए हैं। इसके बाद जो उन्होंने बातें बताई उसके बाद वहां वहां बवाल मच गया। 

विज्ञापन


प्रबंधक पर तीन छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में अभिभावकों ने जमकर हंगामा किया। मामले में देर शाम अभिभावकों की लिखित तहरीर पर स्कूल के प्रबंधक सुरेंद्र खंडूरी के खिलाफ पोस्को और आईपीसी की धारा 354(ए) में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को नेहरू ग्राम स्थित इंडियन एकेडमी में भारी संख्या में अभिभावक एकत्र हुए। उनका आरोप था कि स्कूल के प्रबंधक ने तीन छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें की। उनका यह भी आरोप था कि स्कूल के प्रबंधक किसी न किसी बहाने से छात्राओं को अपने ऑफिस में बुलाकर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

School manager pornographic talk with three girls in Dehradun

​वो कहता है क‌ि कुछ नहीं होता। करीब दो घंटे तक अभिभावकों ने स्कूल में हंगामा किया। इस दौरान रायपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पीड़ित छात्राओं के अभिभावकों की लिखित तहरीर पर प्रबंधक सुरेंद्र खंडूरी के खिलाफ पोस्को अधिनियम और आईपीसी की धारा 354(ए) के तहत नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

एसपी सिटी प्रदीप राय ने बताया कि मामले में विवेचना शुरू कर दी गई है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दूसरी ओर, मामला प्रकाश में आने के बाद आनन फानन में स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई गई।

बैठक के बाद स्कूल प्रिंसिपल नीलम शर्मा ने कहा कि स्कूल प्रबंधक को उनके पद से निष्कासित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रशासन पूरी तरह से अभिभावकों के साथ है। उन्होंने अभिभावकों से शांति बनाए रखने की अपील भी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed