फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   school director says to lady teacher, I love you.

संचालक बोला, 'स्कूल छोड़कर मत जाओ, मैं तुससे प्यार करता हूं'

Tue, 21 Jul 2015 08:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Tue, 21 Jul 2015 08:08 AM IST
विज्ञापन
school director says to lady teacher, I love you.

‘प्लीज स्कूल छोड़कर मत जाओ, मैं तुमसे प्यास करता हूं’। ये शब्द हैं रुड़की स्थित एक स्कूल संचालक के जो उसने स्कूल की शिक्षिका के मोबाइल पर कहे थे। लेकिन आशिक मिजाज स्कूल संचालक को शिक्षिका से मोबाइल पर इश्क का इजहार करना भारी पड़ गया।

विज्ञापन


शिक्षिका के पति ने कॉल रिकॉर्डिंग कर पुलिस को सुना दी। गंगनहर पुलिस ने आरोपी को कोतवाली में बुलाकर हवालात में डाल दिया। शाम तक दोनों पक्ष सुलहनामे में जुटे थे।
विज्ञापन


शहर की कॉलोनी में आठवीं तक का स्कूल संचालित होता है। परिवार की आमदनी में हाथ बंटाने के लिए पड़ोस की एक महिला स्कूल में कई साल से पढ़ा रही थी। शिक्षिका के मुताबिक पिछले कुछ दिनों से स्कूल संचालक उस पर डोरे डाल रहा था। तंग आकर उसने पिछले हफ्ते स्कूल छोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

काल रिकॉर्डिंग सुनाई तो उतर गया इश्क का भूत

school director says to lady teacher, I love you.

इस पर स्कूल संचालक ने मोबाइल पर फोन करना शुरू कर दिया। शिक्षिका ने अपने पति को आपबीती बताई। इसके बाद स्कूल संचालक का फोन आने पर पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली गई।

सोमवार को शिक्षिका का पति कुछ जिम्मेदार लोगों को साथ लेकर गंगनहर कोतवाली पहुंचा। पुलिस ने आरोपी और उसके परिवारवालों को भी बुला लिया। पूछताछ में सारे आरोप नकारने के बाद जब मोबाइल पर रिकॉर्डिंग सुनाई तो इश्क का भूत गायब हो गया।

पुलिस ने फटकार लगाते हुए उसे हवालात में डाल दिया। इसके बाद आरोपी के परिजन शिक्षिका के पति से माफी मांगने लगे। शाम तक आरोपी पक्ष सुलह कर मामला निपटाने में लगा हुआ था।

कोतवाली प्रभारी दिनेश भंडारी ने बताया कि शिक्षिका के पति की शिकायत पर आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed