{"_id":"eef75c62ac27ba4170e94ceb881113d4","slug":"scaring-the-young-woman-rhen-rape","type":"story","status":"publish","title_hn":"पडोसी ने डरा-धमकाकर किया युवती का रेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पडोसी ने डरा-धमकाकर किया युवती का रेप
अमर उजाला, भगवानपुर
Updated Thu, 22 Aug 2013 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की के समीप भगवानपुर में एक युवक ने अपने ही गांव की एक युवती से डरा धमकाकर दुराचार किया।
विज्ञापन
दुखद पहलू यह है कि शिकायत किए जाने के बावजूद पुलिस ने इस मामले में न तो मुकदमा ही दर्ज किया और न ही युवती का मेडिकल करवाया।
पुलिस कर रही छानबीन
अलबत्ता पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। साथ ही आरोपी युवक की भी तलाश की जा रही है।
बुधवार दोपहर क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बेटी से पड़ोस के ही एक युवक ने जबरन दुराचार किया है।
घर में अकेली थी युवती
घटना के समय युवती के परिजन कहीं गए हुए थे। उस वक्त युवती घर में अकेली थी। इस बात का लाभ उठाते हुए पड़ोस का एक युवक घर के भीतर घुस आया और उसने युवती को डरा घमकाकर उसके साथ दुराचार किया।
दुराचार की मिली सूचना
युवती के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग मौके पर आ गये। उन्हें देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। भगवानपुर थानाध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने बताया कि युवती से दुराचार किये जाने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जिस युवक का नाम आरोपी के रूप में सामने आया है, उसकी भी तलाश की जा रही है। मामले में अभी तहरीर नहीं आई है।