{"_id":"59d65c4c4f1c1bb7538b5d1a","slug":"rti-activist-arrested-for-taking-bribe-in-roorkee","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: 10 हजार की रिश्वत लेते आरटीआई कार्यकर्ता गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुड़की: 10 हजार की रिश्वत लेते आरटीआई कार्यकर्ता गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Thu, 05 Oct 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी सार्वजनिक न करने के एवज में एक शिक्षक से 20 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे तथाकथित आरटीआई कार्यकर्ता को पुलिस ने 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया।
विज्ञापन
मंगलौर कस्बा निवासी नरेश चोपड़ा पेशे से शिक्षक हैं। मोहल्ला लालबाड़ा स्थित स्कूल में वह पढ़ाते हैं। कस्बे के मोहल्ला लाल किला निवासी नौशाद पुत्र अजीज स्वयं को आरटीआई कार्यकर्ता बताता है।
विज्ञापन
तथाकथित कार्यकर्ता ने शिक्षक नरेश को धमकी दी कि यदि उन्होंने 20 हजार रुपये बतौर रिश्वत उसे नहीं दी तो वह उनकी शैक्षिक योग्यता से जुड़ी तमाम जानकारी सार्वजनिक कर देगा।
विज्ञापन
Trending Videos
आरोप है कि कई बार तथाकथित कार्यकर्ता ने शैक्षिक कागजात सार्वजनिक करने की धमकी दी। इससे आजिज आकर शिक्षक नरेश चोपड़ा ने सीधे एसएसपी हरिद्वार से शिकायत की। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने निरीक्षक पीसी मठपाल की अगुवाई में टीम गठित कर रिश्वतखोर आरटीआई कार्यकर्ता को रंगेहाथ पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी।
योजना के तहत शिक्षक ने आरटीआई कार्यकर्ता को फिलहाल 10 हजार रुपये देने की बात कही। इस पर वह राशि लेने को तैयार हो गया। जैसे ही शिक्षक नरेश चोपड़ा ने दस हजार रुपये के नोट नौशाद को पकड़ाए, आसपास मौजूद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।
योजना के तहत शिक्षक ने आरटीआई कार्यकर्ता को फिलहाल 10 हजार रुपये देने की बात कही। इस पर वह राशि लेने को तैयार हो गया। जैसे ही शिक्षक नरेश चोपड़ा ने दस हजार रुपये के नोट नौशाद को पकड़ाए, आसपास मौजूद पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया।