फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   robbery in factory

गनमैन को बंधक बना फैक्ट्री से 25 लाख की लूट

Fri, 14 Mar 2014 09:30 PM IST
अमर उजाला, भगवानपुर
अमर उजाला, भगवानपुर Updated Fri, 14 Mar 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन
robbery in factory

हरिद्वार जिले के औद्योगिक क्षेत्र में डकैतों ने ट्रांसफार्मर बनाने वाली फैक्ट्री में धावा बोलकर करीब 25 लाख रुपए का कॉपर लूट लिया। गनमैन समेत पांच लोगों को बंधक बनाने के बाद डकैत अपने साथ लाए दो मिनी ट्रकों में माल भरकर ले गए।

विज्ञापन


पढ़ें, बीजेपी में बवाल, टिकट फिक्स का आरोप
विज्ञापन


गनमैन की दो नाली बंदूक भी डकैत ले गए। पुलिस ने कई घंटे की भागदौड़ के बाद सुराग मिलने का दावा किया है। पुलिस कई लोगों को हिरासत में लेकर माल बरामद करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनमैन को बना लिया बंधक
भगवानपुर औद्योगिक क्षेत्र में सिकंदरपुर के पास ईस्ट इंडिया के नाम से ट्रांसफार्मर बनाने की फैक्ट्री है। बृहस्पतिवार रात करीब साढे़ बारह बजे 10-12 बदमाश दीवार फांदकर फैक्ट्री में दाखिल हो गए।

देखें,टैगोर की दुर्लभ पेंटिंग्स की एक झलक

बदमाशों ने फैक्ट्री में मौजूद गनमैन सतीश कुमार, गार्ड राजू राणा, चौकीदार अजय कुमार, गाजियाबाद निवासी ड्राईवर महताब और टिहरी निवासी महफत को हथियारों के बल पर मारपीट करते हुए बंधक बना लिया।

फैक्ट्री में घुसा ले गए ट्रक
बदमाशों ने गनमैन सतीश की दो नाली बंदूक भी छीन ली। इसके बाद बदमाशों ने पांचों लोगों के हाथ-पैर बांधने के साथ उनके मुंह पर कपड़े बांध दिए, ताकि वे शोर न मचा सकें।

पढ़ें, फर्जी आयकर अधिकारी बन ऐंठे 30 लाख


बदमाशों ने मेन गेट की चाबी लेकर साथ लाए दो मिनी ट्रकों को अंदर घुसा लिया। इसके बाद फैक्ट्री में कॉपर के करीब 27 कोल (बंडल) दोनों वाहनों में भर लिए। लूटपाट करने के बाद माल के साथ बंदूक लेकर डकैत फरार हो गए। जैसे-तैसे बंधन मुक्त हुए पांचों लोगों ने दूसरे कर्मचारियों को फोन कर घटना की जानकारी दी।

पुलिस दे रही दबिश
सूचना मिलते ही रात करीब सवा तीन बजे भगवानपुर पुलिस फैक्ट्री पहुंची। पुलिस ने बदमाशों की तलाश में भागदौड़ की। सूत्रों की मानें तो पुलिस को कुछ सुराग भी मिल गए हैं। उसी आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर दबिश दी जा रही है।

पढ़ें, उत्तराखंड में भी भाग रहे कांग्रेसी दिग्गज

उधर, फैक्ट्री के एचआर मैनेजर राहुल की तरफ से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस को बताया गया है कि लूटे गए कॉपर की कीमत करीब 25 लाख रुपये है।

ढाई घंटे तक करते रहे लूटपाट
बदमाश फैक्ट्री में करीब ढाई घंटे तक लूटपाट करते रहे। पांचों कर्मचारियों को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने किसी तरह की जल्दबाजी नहीं दिखाई। बाकायदा लूटे गए कॉपर को फैक्ट्री में बने कांटे में तौला भी गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed