फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   robbery in dehradun

दून में बीच सड़क महिला के कान से खींचे कुंडल

Fri, 04 Apr 2014 11:52 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 04 Apr 2014 11:52 PM IST
विज्ञापन
robbery in dehradun

राजधानी देहरादून में भीड़ भरे बाजार और व्यस्त सड़क पर एक बदमाश ने महिला के कान से कुंडल झटक लिए। महिला का शोर सुन लोग जुटे और बदमाश को दबोच लिया।

विज्ञापन


पढ़ें, उत्तराखंड की तीन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार तय
विज्ञापन


जमकर धुनाई के बाद उसे पुलिस को सौंप दिया गया। महिला यूपी के बिजनौर की रहने वाली है।

हाइडिल में कार्यरत है महिला
धामपुर में हाइडिल विभाग में कार्यरत जयंती देवी शुक्रवार को दून के चमनपुरी में रहने वाले अपने भाई से मिलने आई थी। जयंती शाम करीब पांच बजे विक्रम से पटेलनगर स्थित लाल पुल पर उतरीं और यहां से भाई के घर के लिए पैदल जा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, कांग्रेस के ये तीनों उम्मीदवार, लग रहे दमदार

इस बीच पीछे से आए एक बदमाश ने उनके दोनों कानों से कुंडल झटक लिए। इससे जयंती के कान फट गए। उनका शोर सुन राहगीरों ने पीछा कर बदमाश को पकड़ लिया। बदमाश की बुरी तरह पिटाई के बाद उसे पटेलनगर पुलिस को सौंप दिया गया।

सहारनपुर का है आरोपी
पुलिस ने बताया कि पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम टीपू सुल्तान निवासी मोहंड सहारनपुर बताया। उससे लूटे गए कुंडल बरामद कर लिए गए। जयंती ने उपचार के बाद उसके खिलाफ तहरीर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed