{"_id":"253529df41c4d99274f78a118b995f14","slug":"robbery-in-allahabad-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह पहले बैंक में हुई डकैती का खुलासा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार माह पहले बैंक में हुई डकैती का खुलासा
अमर उजाला, काशीपुर
Updated Wed, 28 May 2014 01:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार महीने पहले काशीपुर के पैगा स्थित इलाहाबाद बैंक में हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
विज्ञापन
घटना में शामिल मुख्य आरोपी पाडली थाना आदमपुर जिला अमरोहा (यूपी) निवासी सत्यपाल सैनी पुत्र चरन सिंह को गिरफ्तार किया है।
ये हैं अभी तक फरार
जबकि डकैती में शामिल पांच अन्य बदमाश पाडली आदमपुर जिला अमरोहा निवासी मनोज सैनी पुत्र गजराम सैनी, विनीत मिश्रा पुत्र राम हरि मिश्रा निवासी गणेशपुर थाना गंज डुडवारा कासगंज, दिनेश ठाकुर उर्फ लगंडा पुत्र मंगल सिंह, विरेंद्र उर्फ बीपी सिंह पुत्र श्रीपाल, राजू पुत्र मोहन मोहन निवासीगण ग्राम दानगढ़ थाना डिबाई, बुलंदशहर फरार हैं।
पकड़े गए आरोपी से लूटे गए रुपए में से 460 रुपए बरामद किए गए हैं, जबकि लूटे गए रुपयों से खरीदे गया ट्रैक्टर बरामद किया है। पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा भी कब्जे में लिया है।
विज्ञापन