फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   robbers run away due to brave youth

घर में घुसे बदमाशों को युवक ने ललकारा तो उल्टे पांव भागे

Mon, 01 Aug 2016 08:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार Updated Mon, 01 Aug 2016 08:11 AM IST
विज्ञापन
robbers run away due to brave youth
Fight - फोटो : demo pic

हरिद्वार की शिवलोक कॉलोनी में एक घर में सुबह के वक्त घुस आए बदमाशों को युवक के ललकारने पर उल्टे पांव दौड़ लगानी पड़ी।

विज्ञापन


हिम्मत का परिचय देते हुए युवक ने अपने एक साथी की मदद से पीछा कर एक बदमाश को दबोच लिया जबकि दो फरार हो गए। हालांकि, देर शाम तक इस संबंध में रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई है। घटना सुबह के साढ़े नौ बजे के आस पास की बताई जा रही है।

शिवलोक कॉलोनी के एक घर में चार युवक किराए पर रहते है। सुबह के वक्त तीन युवक कही चले गए थे। एक ही युवक घर में मौजूद था। शौचालय में मौजूद रहे युवक ने अंदर खटखट की आवाज सुनी। जब वह बाहर निकलकर आया तब उसने एक युवक को देखकर ललकारा। युवक को देखकर बदमाश भागने लगा।

विज्ञापन

दो बदमाश फरार होने में कामयाब रहे

robbers run away due to brave youth

इसी बीच युवक ने भी शोर मचाते हुए पीछा शुरु कर दिया। देखा कि, बदमाश के दो साथी बाहर मौजूद थे। युवक ने पीछा करते हुए अपने एक साथी को भी साथ ले लिया। फिर भगत सिंह चौक के पास एक बदमाश को दबोच लिया जबकि दो बदमाश फरार होने में कामयाब रहे।

बदमाश के हत्थे चढ़ने की सूचना पर पहुंची रानीपुर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। कॉलोनीवासियों ने पुलिस से नाराजगी जताई है। डॉ जितेंद्र चंदेला ने बताया कि खोखा मार्केट में संदिग्ध युवक बैठे रहते है।

पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम सही ढंग से करने चाहिए। इधर, एसएसआई प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पीडित पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है, जल्द ही कार्रवाई करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed