{"_id":"cf5a8986100ffb5aebb3adc5e3525374","slug":"robbers-run-away-after-hearing-woman-voice-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मर्दानी की कड़क आवाज सुनकर उल्टे पैर भागे बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मर्दानी की कड़क आवाज सुनकर उल्टे पैर भागे बदमाश
राकेश शर्मा/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 23 Feb 2016 03:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन हो और क्या कर रहे हो? कड़क आवाज में पूछे गए इस सवाल से महिला की पिटाई कर रहे तीन बदमाशों के पसीने छूट गए।
विज्ञापन
50 साल की महिला की दमदार आवाज और उसे पास आता देखकर बदमाशों ने भागने में ही अपनी भलाई समझी। लेकिन सवाल करने वाली महिला यही नहीं रुकीं। उन्होंने भागते बदमाश का शोर मचाते हुए पीछा किया। वह कहती हैं कि लोग मदद करते तो बदमाश को दबोच लेती।
एक हफ्ते में शहर में नारी शक्ति की बदौलत दो बड़ी घटनाएं टल गईं। तीन दिन पहले बंजारावाला स्थित यूको बैंक में लूटपाट का प्रयास भी तीन महिला कर्मचारियों ने विफल कर दिया था। सोमवार को त्यागी रोड पर अनिल गोयल के आवास पर लूटपाट की कोशिश पर पड़ोसी महिला ने पानी फेर दिया।
विज्ञापन
गोयल के पड़ोस में पंजाब के कोआपरेटिव बैंक में कार्यरत सुभाष शर्मा की पत्नी किरण शर्मा बच्चों के साथ रहती हैं। बदमाशों की पिटाई के दौरान अनिल गोयल की पत्नी मधु गोयल चिल्लाई थीं। पहले तो किरण को लगा कि पड़ोस में हुई मौत की वजह से आवाज आई, लेकिन दूसरी बार उन्हें अहसास हो गया कि चीखने की आवाज गोयल के आवास से आ रही है।
विज्ञापन
बिना कुछ जाने किरण सीधे अनिल शर्मा के मकान में दाखिल हो गईं। कमरे में घुसते ही मधु गोयल की पिटाई देखकर किरण ने बदमाशों पर सवाल दाग दिए। कड़क अंदाज में कहा कि कौन हो और क्या कर रहे हो? यह सुनकर बदमाश सकपका गए और बाहर भाग लिए।
तब तक किरण समझ चुकी थी कि वे बदमाश हैं। बिना देर किए उन्होंने शोर मचाते हुए एक बदमाश के पीछे भागी। सड़क पर कुछ लोग थे, लेकिन मदद को कोई नहीं आया। किरण कहती हैं कि बदमाश के हाथ में तमंचा था, उसके साथ भी अनहोनी हो सकती थी, लेकिन उसने हिम्मत नहीं हारी।