{"_id":"578a42264f1c1b0f2013db46","slug":"roadways-conductor-arrested-with-drug-injections","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीले इंजेक्शनों की खेप संग रोडवेज कंडक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीले इंजेक्शनों की खेप संग रोडवेज कंडक्टर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 16 Jul 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून की क्लेमेंटटाउन पुलिस ने उत्तराखंड परिवहन निगम में दैनिक वेतन भोगी परिचालक को नशे के 43 इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी यूपी के छुटमलपुर से इंजेक्शनों को लाया था, जो स्कूली छात्रों को बेचे जाने थे।
विज्ञापन
नशा विरोधी मुहिम के तहत पुलिस ने सचिन कुमार निवासी बेहडकी थाना भगवानपुर को मोहब्बेवाला को चेकिंग के दौरान रोक लिया। तलाशी में उसके पास से प्रतिबंधित 43 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि वह उत्तराखंड रोडवेज में दैनिक वेतन भोगी परिचालक है। इंजेक्शन वह छुटमलपुर से खरीदकर लाया था।
विज्ञापन
नेटवर्क से जुड़े कई लोगों के उगले नाम
एसओ नरेश राठौड ने बताया कि यह इंजेक्शन हॉस्टलों और कई कालेजों में बेचे जाने थे। धन कमाने के लालच में आरोपी काफी दिनों से इस गोरखधंधे में लगा है। नेटवर्क से जुड़े कई और नाम सामने आए है, जिनके खिलाफ साक्ष्यों का संकलन चल रहा है। यूपी की सहारनपुर पुलिस को नशीले इंजेक्शन की आपूर्ति करने वाले की गोपनीय रिपोर्ट भेजी जा रही है, ताकि उसके खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
विज्ञापन
40 लीटर शराब समेत दबोचा
क्लेमेंटटाउन पुलिस ने दुलीचंद निवासी तुंतोवाला को सहारनपुर रोड पर 40 लीटर शराब समेत पकड़ा है। यह शराब मोटर साइकिल पर लेकर जा रहा था। बाइक को सीज करने की कार्रवाई की गई है। आरोपी आबकारी अधिनियम में पहले भी तीन बार जेल जा चुका है।