यमदूत बने पहिए, छह लोगों को कुचला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुधवार को राजधानी देहरादून में गाड़ियों ने यमदूत बनकर छह लोगों को कुचल दिया।
पटेलनगर क्षेत्र में जेनरेटर खींच कर ले जा रहे एक किशोर को टवेरा कार चालक कुचल गया। हादसे में दो साथी भी जख्मी हुए।
किशोर को लहूलुहान हालत में दून अस्पताल ले जाया गया, जहां से जॉलीग्रांट रेफर किया गया। बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
एक अन्य घटना में वाहन की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति और उसकी भतीजी जख्मी हो गए।
टवेरा की चपेट में आया दीपक, मौत
पुलिस के मुताबिक पटेलनगर के मेंहूवाला निवासी अमर सिंह का 14 साल का बेटा दीपक शादी समारोहों में जेनरेटर का काम करता था।
मंगलवार रात वह दो दोस्तों के साथ एक कार्यक्रम से जेनरेटर खींचकर ला रहा था। पटेलनगर क्षेत्र में बाईपास पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास बस को ओवर टेक करती हुई टवेरा ने दीपक को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में दीपक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके दोस्तों को भी चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक दीपक थापा निवासी चंदबनी को टवेरा समेत पकड़ लिया।
घायल दीपक को पहले दून, फिर जॉलीग्रांट अस्पताल ले जाया गया। बुधवार सुबह वहां उसकी मौत हो गई।
बस की टक्कर से सिपाही गंभीर घायल
वहीं, दीपनगर निवासी अविनाथ सात साल की भतीजी शगुन के साथ बाइक पर मंगलवार रात सहारनपुर रोड की ओर आ रहे थे। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिसमें दोनों घायल हो गए।
सहस्त्रधारा रोड पर टूरिस्ट बस ने बाइक सवार सिपाही को टक्कर मार दी। राजपुर आईटी पार्क चौकी पर तैनात सिपाही अरुण मंगलवार रात सहस्त्रधारा रोड से गुजर रहा था।
मंदाकनी विहार के पास टूरिस्ट बस ने ट्रक ओवरटेक करने की कोशिश में अरुण की बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में अरुण गंभीर घायल हो गया।
मौके पर आई पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया। सिपाही को सिनर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शाम तक मामले में रिपोर्ट नहीं लिखी गई थी।