फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Revenge of the school enmity taken from the classmate

स्कूल की दुश्मनी का बदला लेने के लिए क्लासमेट के पिता को दी खौफनाक सजा, घर में भी मचाया तांडव

Tue, 02 Jan 2018 06:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Updated Tue, 02 Jan 2018 06:57 PM IST
विज्ञापन
Revenge of the school enmity taken from the classmate
लोहे की रॉड - फोटो : concept photo
क्लासमेट के पिता का सिर लोहे की रॉड से फोड़कर युवक ने स्कूल की दुश्मनी का बदला लिया। इतना ही नहीं युवक ने क्लासमेट के घर में भी तांडव मचाया।
विज्ञापन


पुरानी रंजिश के चलते गुंडई दिखाते हुए दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों के एक गुट ने डीपीएस के ही एक पूर्व छात्र के घर में घुसकर जमकर तांडव किया। पूर्व छात्र के घर में नहीं मिलने पर लोहे की रॉड से भेलकर्मी पिता का सर फोड़ दिया। बीच बचाव में आए पूर्व छात्र के चाचा और छोटे भाई को भी बेरहमी से पीटा गया।

घटना सोमवार शाम करीब सात बजे की है। भेल सेक्टर पांच के रहने वाले भेलकर्मी राजीव अनुराग का बेटा सहज अनुराग बीटेक का छात्र है। उसने पिछले साल डीपीएस से 12 वीं की परीक्षा पास की थी।
विज्ञापन

 

किसी बात को लेकर चल रही थी रंजिश

Revenge of the school enmity taken from the classmate
लोहे की रॉड से ‌किया वार - फोटो : concept photo
डीपीएस में पढ़ाई के दौरान से एक जूनियर छात्र युवराज से उसकी किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। सोमवार को सहज अनुराग और युवराज की मोबाइल फोन पर कहासुनी हुई। बाद में डीपीएस के छात्र युवराज ने अपने साथियों के साथ मिलकर सहज अनुराग के घर हमला बोल दिया।

उसके छात्र में नहीं मिलने पर उसके पिता राजीव अनुराग के सर पर लोहे की रॉड दे मारी। इधर, बीच बचाव में पहुंचे भेलकर्मी के छोटे भाई रंजन अनुराग एवं छोटे बेटे उज्जवल को भी छात्रों ने बड़ी ही बेरहमी से पीटकर आरोपी फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल मौके पर पहुंचे। घायल भेलकर्मी, उसके भाई एवं बेटे को इलाज के लिए ले जाया गया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी छात्र युवराज, अभिषेक, कुशाग्र, विक्की समेत आठ- दस अज्ञात छात्रों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed